सपना का डांस देख बेकाबू हुई भीड़, एक नौजवान की इस हरकत से सपना ने जमाया रंग, देखें वीडियो

सपना के चाहने वालों की दीवानगी का आलम देखते ही बन रहा था
 

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का जलवा आज भी बरकरार है। यूट्यूब पर पर उनके गाने आते ही वायरल हो जाते हैं। वहीं जब स्टेज पर उनकी परफॉर्मेंस होती है तो हजारों की भीड़ इक_ा हो जाती है। ऐसा ही कुछ फिर से देखने को मिला है। सपना का डांस देखने के लिए उनके फैंस मचल उठते हैं। स्टेज के आगे-पीछे दोनों तरफ भीड़ का ऐसा अंबार लग जाता है। स्टेज में परफॉर्मेंस कर रही सपना को देख कर वहीं भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने ऐसा काम किया कि सभी का ध्यान खींच लिया। दरअसल सपना जब स्टेज पर डांस कर रहीं थी तो वहां भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति उनकी कॉपी करने लगा और उन्हीं की तरह डांस करने लगा। उसे देख कर सपना ने भी उसका साथ देते हुये ताल और लय मिला कर अपने चाहने वाले का उत्साह बढ़ाया। 

<a href=https://youtube.com/embed/1P0VseLgYUM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1P0VseLgYUM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="YouTube video player" width="560">

मजबूरी में शुरू किया था डांस
बतादें कि सपना आज जिस मुकाम पर हैं उसमें उनकी स्टेज परफॉर्मेंस का बड़ा योगदान है। हालांकि शुरु में वो डांसर नहीं सिंगर बनना चाहती थीं। लेकिन मजबूरी में उन्हें डांस करना पड़ा। किसी कारणवश उन्हे एक गाने में डांस करना पड़ा, जिसके बाद यह डांस इतना ज्यादा फेमस हो गया कि स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान लोग बार-बार उसी डांस की फरमाइश करने लगे  थे। जिसके बाद उनका भी मन डांस में लग गया। आज आलम यह है कि वो युवा दिलों की धड़कन बन गईं है। लोग उनके डांस को खूब पसंद करते हैं।