'मैत्रेया' का ट्रेलर आउट

दोस्ती और मोहब्बत के पेचीदा रिश्तों को पर्दे पर उतारने आ रही हैं क्रांती रेडकर वानखेड़े!

 

राज गणोत्रा 

मुंबई। कुछ रिश्ते दोस्ती में सिमट जाते हैं, तो कुछ अनजाने में दोस्ती की हदें पार कर जाते हैं। फिर समझ ही नहीं आता कि ये दोस्ती है या प्यार? इसी उलझन को सुलझाती है फिल्म 'मैत्रेया'।


फिल्म का ट्रेलर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर के हाथों लॉन्च किया गया। इस अवसर पर समीर वानखेड़े, सुदेश भोसले, उर्मिला कानेटकर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


लॉन्च इवेंट की शान रहे लीड कलाकार समर, आयुषी, स्काय और रूची के धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस और वैशाली सामंत, सायली पंकज, शिवम सिंह, अपूर्वा निषाद, रानी कोहिनूर और सिद्धांत भोसले की लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस।


ट्रेलर में जय, साजिरी, आर्जोयी और निर्वाण की कहानी दिखती है — जहाँ दोस्ती में प्यार छुपा है और प्यार में उलझन।


लेखिका-निर्देशक क्रांति रेडकर वानखेड़े कहती हैं, "दर्शकों को इन चारों किरदारों में खुद की झलक जरूर दिखेगी।"


समर टाइम्स प्रोडक्शन के बैनर तले मनोज खळतकर द्वारा निर्मित (सह-निर्माता अमन खळतकर), यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।