सुहागरात पर फूलों से क्यों सजाया जाता है कमरा, जानिये कौन सा फूल दूल्हा-दुल्हन के लिये है जरूरी
Why Bedroom Decoration in Wedding Night : फिल्मों में अक्सर दिखाया जाता है कि सुहागरात के दिन दूल्हा-दूल्हन का कमरा सुगंधित फूलों से पूरी जरह से सजा हुआ होता है। इसके साथ ही कमरे की खुशबू के लिए इत्र का भी उपयोग किया जाता है। हालांकि लोग अपनी पसंद के मुताबिक सजावट के लिए फूलों का चयन करते हैं। हिंदू धर्म में शादी के बंधन बेहद पवित्र माना जाता है। शादी के बाद सुहागरात के लिये नए शादीशुदा जोड़े के कमरे को सजाने का रिवाज भी ज्यादातर लोग निभाते हैं। लेकिन इसके पीछे का कारण ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। आइये जानते हैं सुहागरात पर कमरे को फूलों से क्यों सजाया जाता है-
कई लाभ होते हैं फूलों से सजावट के
हिंदू धर्म के मुताबिक शादी के बाद सुहागरात पर कमरे को सजाने के कई कारण हैं। हालांकि ज्यादातर धर्म के लोग सुहागरात पर कमरे को सजाते हैं। हिन्दू धर्म के मुताबिक सुहागरात पर दूल्हा और दुल्हन के कमरे को फूलों से इसलिये सजाया जाता है, ताकि उनकी जिंदगी फूलों की तरह हमेशा महकती रहे। नए जीवन की शुरुआत फूलों की खूबसूरती और सुगंध के साथ करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। वैवाहिक जीवन के पहले दिन कमरे के मौहल को रोमांटिक बनाने के लिए भी फूलो से सजाया जाता है। वहीं कई लोग कमरे में सुगंधित फूलों के साथ ही मिठाई भी रखते हैं। ऐसा इसलिये करते हैं ताकि दूल्हा और दुल्हन के जीवन में मिठास बनी रहे। वहीं वैज्ञानिक तौर पर देखें तो फूल और उनकी खुशबू कामेच्छा बढ़ाते हैं, जो दाम्पत्य जीवन में संतुष्टि के लिये जरूरी है। इसलिए भी कमरे को सुगंधित फूलों से डेकोरेट किया जाता है।
सजसवट में इन फूलों का उपयोग है बेहतर
वैसे तो सुहागरात पर कमरे को सजाने के लिए कई प्रकार के सुगंधित फूलों का उपयोग किया जाता है, लेकिन गुलाब के फूलों का उपयोग जरूरी है। इसके साथ ही खुशबू के लिये लैवेंडर के इत्र और फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। कमरे के लुक को रोमांटिक बनाने के लिये कैंडल का भी उपयोग कर सकते हैं।