Sidhi News: सीधी के 15 पुरुष, 15 महिला खिलाड़ी सीनियर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता जबलपुर में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

खो-खो खिलाड़ियों को किया गया प्रोत्साहित, 22 हजार रुपए दी गई प्रोत्साहन राशि

 | 
Sidhi

सीधी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में व एरो माइनिंग कंसल्ट कंपनी कर्नाटक व मुंबई के संस्थापक रवि चंद्रन राज के निर्देशन में सीधी के सीनियर राज्यस्तरीय बालक बालिका खो-खो खिलाड़ियों को 22 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई व विजयी भव: की शुभकामनाएँ दी गई।

57वीं सीनियर राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष का आयोजन जबलपुर में 26, 27 एवं 28 मार्च को होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें सीधी जिले के 30 खिलाड़ी 15 पुरुष व 15 महिला इस आयोजन में सम्मिलित होंगे।

Rewa


ये हैं महिला खिलाड़ी
आराधना सिंह, दीपा सिंह, प्रीति सिंह, सुप्रिया सिंह, मधु सिंह, राधा सिंह चौहान, अनीता सोंधिया, मीनाक्षी सिंह चौहान, समीक्षा सिंह चौहान, सीताकली सिंह, जनवी सिंह, सुभी साकेत, किरण जायसवाल, शोभिता शर्मा, उजाला सिंह।

Sidhi


ये हैं पुरुष खिलाड़ी
कैलाश गुप्ता, अमर साकेत, अनिरुद्ध, अजय सिंह, कमल पनिका, सौरभ सिंह चौहान, जय केवट, अभिषेक पनिका, अभिमन्यु सेन, विवेक यादव, शिवम् शुक्ला, सजन सिंह, अमित जायसवाल, अनुराग गुप्ता, कपिल यादव।