Singrauli News: सिंगरौली कलेक्टर पहुंचे किसान के बीच, व्यावसायिक खेती एवं मसरूम उत्पादन के लिए किया प्रेरित

स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं लघु सीमांत किसानों को जोड़कर बड़े प्रोजेक्ट करें तैयार: गौरव बैनल

 | 
SINGRAULI

सिंगरौली। जिले में व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा किसानों बीच पहुंचकर उन्हें व्यावसायिक खेती एवं मसरूम उत्पदन करने हेतु प्रेरित किया गया। कलेक्टर श्री बैनल ने कचनी पहुंचकर मसरूम का उत्पादन कर रहे किसान पुष्पेन्द्र कुशवाहा के द्वारा उत्पादित मसरूम का अवलोकन किया।

पुष्पेन्द्र कुशवाहा ने कलेक्टर को बताया कि मैने अपने स्वंय के प्रयास एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियो के मार्गदर्शन में बटन मसरूम, ओएस्टर मसरूम जैसे मसरूमो का उत्पादन बाजार मे बेच रहा हू मुझे अच्छा मुनाफा हो रहा है। मैने मसरूम उत्पादन प्रक्रिया के संबंध में इंदौर से प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। और मै इस व्यावसाय को बड़े स्तर पर आगे बड़ाना चाहता हू। पुश्पेन्द ने कलेक्टर को मसरूम उत्पादन यूनिट का अवलोकन कराया।


कलेक्टर ने की प्रसंशा
कलेक्टर ने श्री बैनल ने मसरूम उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन करने के पश्चात किसान की प्रसंशा करते हुए कहा कि मसरूम उत्पादन के संबंध में स्वा सहायता समूह की महिलाओ को संगठित कर बड़ा प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत करे।


जिला प्रशासन के द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन जैसी शासकीय हितग्राही मूलक योजनओं या सीएसआर मद के माध्यम से पूरा सहयोग किया जाएगा तथा मसरूम विक्रय हेतु मार्केट उपलब्ध कराने में भी सहायता की जाएंगी। कलेक्टर द्वारा किसान को मसरूम आधारित प्रोडक्ट जैसे मसरूम पाउडर आदि के उत्पादन हेतु भी प्रेरित किया गया।


तत्पश्चात कलेक्टर श्री बैनल ने ग्राम पंचायत करौटी स्थित ग्राम ओरगाई में आशीष एवं परमानंद द्वारा की जा रही सब्जियो की खेती का अवलोकन किया। किसानो द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा टमाटर, मटर, लौकी, कद्दू, मिर्ची की खेती की जाती है। 

Singrauli

हमें उद्यानिकी विभाग के माध्यम से  एमआईडीएच एवं प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना अंतर्गत ड्रीप ईरिगेशन के माध्यम से सब्जियो का उत्पादन करने हेतु बढ़ावा मिला है। बड़े रकवे में किए जा रहे सब्जी उत्पादन को देखकर कलेक्टर के द्वारा प्रशन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी कृषि क्षेत्र में बहुत मेहनत कर रहे है। 


इसी तरह छोटे किसानों एवं स्वा सहायता समूह की महिलाओं को संगठित कर एक बड़ा प्रोजेक्टर तैयार करे जिला प्रशासन द्वारा अपका पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होने कहा कि उद्यनिकी से जुड़ी फसलो के माध्यम से कम लागत में आप सब ज्यादा मुनाफा कमा सकते है।


किसनों को होने वाली कठिनाई की जानकारी ली
कलेक्टर ने किसानों से उन्हें होने वाली कठिनाई के संबंध में जानकारी ली। जिस पर किसानो ने बताया कि सब्जी के विक्रय हेतु हमे मार्केट में सब्जियो का उचित मूल्य नही मिल पा रहा है साथ ही सब्जी के उच्च स्तर पर उत्पादन हेतु पर्याप्त मार्गदर्शन भी नही मिल पाता है। जिस पर कलेक्टर ने किसानों को आस्वास्त किया कि आप लोगो को सब्जी विक्रय करने हेतु सब्जी मण्डी के साथ साथ जिले में कार्यरत औद्योगिक कम्पनियों में भी अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।


मौके पर उपस्थित उद्यानिकी अधिकारी को निर्देश दिए कि कृषि विज्ञान केन्द्र एवं उद्यनिकी विशेषज्ञ के माध्यम से नई आधुनिक पद्धितियों पर आधारित होने सब्जियों के उत्पादन के संबंध में कार्यशाला आयोजित कर किसानों को नवीन तकनीक अपनाने हेतु प्रेरित किया जाए। कार्यशाला का आयोजन ग्राम स्तर पर कराए ताकि अधिक से अधिक किसान कार्यशाला में पहुंचकर नवीन तकनीकी से अवगत हो सके। 


फलदार पौधो तथा फूलों की खेती हेतु दी प्ररणा
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उद्यानिकी रकवे को बड़ाने के लिए मृदा परीक्षण एवं जल उपलब्धता सुनिश्चित कर नवीन प्रोजेक्ट तैयार करें। कलेक्टर ने किसानों को फलदार पौधो जैसे आम, अमरूद सहित अन्य फलो एवं फूलों की खेती करने हेतु भी प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान उप संचालक उद्यानिकी एच एल निमोरिया, ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी शैलेन्द्र विश्वकर्मा, शिवजी बर्मा उपस्थित रहे।