Singrauli News: सिंगरौली कलेक्टर ने निर्माणाधीन माईनिंग कॉलेज का किया निरीक्षण
मार्च 2026 तक माईनिंग कॉलेज का निर्माण कार्य करें पूर्ण: गौरव बैनल
सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा आज तियरा में निर्माणाधीन माईनिंग कालेज का निरीक्षण किया। एवं चल रहे निर्माण कार्यो का भी अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन एकेडमी बिल्डिंग, प्रशासनिक भवन, छात्रावास सहित पुस्तकालय का अवलोकन कर भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी ली।
मार्च 2026 तक पूर्ण हो कार्य
कलेक्टर ने चल रहे निर्माण कार्यो के प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित संविदाकार को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि गुणवत्ता के साथ कॉलेज का निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण किया जा सके। उन्होने कहा कि निर्माण कार्य के प्रगति की जांच करें तथा कार्य मे जितनी देरी हुई उसकी गणना कर संबंधित संविदाकार पर नियमानुसार जुर्माना लगाने की कार्यवाही करें।
कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री को भी निर्देश दिए कि कार्य की लगातार मानीटरिंग करे तथा यह सुनिश्चित करे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूर्ण हो सके। निर्माण कार्य की माईक्रो प्लांनिंग के साथ साथ उनके नियमित रूप से गुणवत्ता के संबंध में जांच की जाए।
यदि कार्य के प्रगति में किसी भी प्रकार अनिमितता मिलती है, तो संबंधित एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पालीटेक्निक कालेज के प्राचार्य कैलाश तंतुवाय, कार्यपालन यंत्री प्रदीप चढ़ार, सहायक यंत्री तेजस्वनी शुक्ला उपस्थित रहे।