Singrauli News:सिंगरौली के कलेक्ट्रेट सभागार में रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन
जल गंगा संवर्धन अभियान को जन सहयोग के माध्यम से बनाया जाएगा जन आंदोलन: कलेक्टर

सिंगरौली। जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षित कल के लिए जल स्रोतों को बचाना है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट सभागार सिंगरौली में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जल संरक्षण
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हर घर में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण किया जाना है। कार्यशाला का आयोजन सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह के मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में, नगर निगम अध्यक्ष दिवेश पांडे, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश, नगर निगम आयुक्त डी के शर्मा के उपस्थित में किया गया।
कार्यशाला के दौरान रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के विशेषज्ञ अरुण नामदेव द्वारा वर्षा जल संरक्षण के विषय में विस्तार से अवगत कराते हुए बताया गया कि जल संकट मनुष्य द्वारा निर्मित आपदा है। उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग के संबंध में विस्तार से बताया कि हम अपने घर की छत पर 10000 से 15000 रूपए की लागत में यह सिस्टम स्थापित कर सकते हैं।
शुरू हुआ जल गंगा संवर्धन अभियान
जिससे छत में गिरने वाले वर्षा के जल को पाइप के माध्यम से धरती में बने रिचार्ज शोक पेट में भेज कर भूमिगत जल स्तर को बढ़ाया जा सकता है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुसार जिले में 30 मार्च से 30 जून तक अनवरत जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को संरक्षित करना है। उन्होंने कहा कि हमें इस अभियान को जन अंदोलन में बदलने की आवश्यकता है। जिसके लिए जन भागीदारी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हैं।
भू-गर्भ सें बहने वाला जल हमारे शरीर में बहने वाले रक्त के समान है
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी शासकीय भवनो में रूफ वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराया जाएं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि भवन निर्माण की अनुमति तभी दी जाए जब संबंधित भवन स्वामी के द्वारा रूफ वॉटर हर्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किया गया है। वहीं कार्यशाला को संबोधित करते हुएं सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह ने कहा कि हमारी धरती के भू-गर्भ सें बहने वाला जल हमारे शरीर में बहने वाले रक्त के समान है हमे इसका सदुपयोग करना चाहिए।
ये रहे उपस्थित
कार्यशाला के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, डीपीओ जीतेन्द्र गुप्ता, सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग नीलकंठ मरकाम सहित अधिकारी कर्मचारी, जन अभियान परिषद के सदस्य, स्वा सहायता समूहो की सदस्यो सहित लोकल इंडस्ट्रीज प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया के साथी उपस्थित रहे।