Singrauli News: सिंगरौली में गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा रिहर्सल का किया गया अवलोकन
सिंगरौली। जिलें में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के तैयारियो के फायनल रिहर्सल का आज कलेक्टर गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के द्वारा अवलोकन किया गया। एवं संबंधित अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खुली जिप्सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण करने के साथ परेड कमान्डरो का परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात समारोह के दौरान होने वाले सास्कृतिक कार्यक्रमों आदि का अवलोकन किया गया। तथा तैयारियों के संबंध में आवश्य निर्देश दिए गए।

फायनल रिहर्सल के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, तहसीलदार अभिषेक यादव, सीएसपी पीएस परस्ते, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आरएल शुक्ला, नगर निगम उपायुक्त आरपी बैस, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित विभिन्न विद्यालयो के छात्र छात्रा एवं व्यवस्थापक उपस्थित रहे।