Singrauli News: कलेक्टर बोले- चिकित्सालय की आवश्वयकताओं की पूर्ति हेतु प्रस्तुत करें प्रतिवेदन

सिंगरौली में डॉ. गौरव बैनल ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी का औचक निरीक्षण

 | 
Singrauli

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने आज अपने चितरंगी भ्रमण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित ओपीडी का निरीक्षण कर साफ सफाई व्यवस्था पर नराजागी व्यक्त करते हुएं साफ सफाई व्यवस्था का प्रबंध करने के निर्देश दिए।

उन्होने चिकत्सालय में आए मरीजों से संवाद कर चिकित्सालय के व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। तत्पश्च कलेक्टर ने चिकित्सालय के व्यवस्थाओं के संबंध में बीएमओ को निर्देश दिए कि रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित कर चिकत्सालय से संबंधित आवश्यक उपकरणो का प्रतिवेदन तैयार कर प्रस्तुत करें कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।


मरीजों को मिलेगा कम्बल 
कलेक्टर ने ठण्ड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को गुणवत्तायुक्त कम्बल प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही इस आशय का भी निर्देश दिया गया कि भर्ती मरीजों को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त गर्म भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध कराएं।


बच्चा वॉर्ड का किया निरीक्षण
उन्होंने चिकित्सालय के बच्चा वार्ड का निरीक्षण कर ठण्ड के दौरान वार्ड को गरम रखने का प्रबंध करने निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिया कि चिकित्सालय में भर्ती छोटे-छोटे बच्चों का बेहतर इलाज करने के साथ ही उनकी मॉनीटरिंग करें। तथा यह देखें के बच्चे स्वस्थ हैं कि नहीं। उन्होने कुपोषित बच्चों के ईलाज के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


प्रयोगशाला जल्द होगी हैण्ड ओवर
कलेक्टर ने चिकित्सालय में नव निर्मित प्रयोगशाल के संबंध मे जानकारी ली। जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि अभी तक इसका हैण्ड ओवर नहीं किया गया जिस पर उन्होंने निर्देश दिए कि प्रयोग शाला के शीघ्र हैण्ड ओवर लेकर जांच मशीनों को लगाया जाना सुनिश्चित करें ताकि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों के बिमारियों की शीघ्र अति शीघ्र जांच कर उन्हें उचित इलाज उपलब्ध कराया जा सके। 


बीएमओ को निर्देश दिए कि चिकित्सालय के पंजी का अनिवार्य रूप से संधारण करें। ड्यूटी डाक्टरों का नाम वा उनके मोबाइल नम्बर्स को बोर्ड माध्यम से प्रदर्शित कराए। तथा यह सुनिश्चित करें कि डॉक्टर अपने निर्धारित ड्यूटी टाइम में चिकित्सालय में उपस्थित रहे। इसकी मानीटरिंग भी करे तथा समय पर अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी चितरंगी सौरभ मिश्रा, बीएओ सहित चिकित्सालय के स्टाफ उपस्थित रहे।