Shahdol News: शहडोल में जल गंगा संवर्धन अभियान में महिलाएं निभा रहीं महती भूमिका
दीवार लेखन कर बता रहीं जल का महत्व
Apr 11, 2025, 15:37 IST
|

'खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में'
शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन अभियान अब जन अभियान बनता जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनप्रतिनिधि,व्यापारी, गणमान्य नागरिक, जन अभियान परिषद, स्वयं सेवी, समाजसेवी जल का संरक्षण करने का संदेश दे रहे है।
इसी कड़ी में शहडोल जिले के जयसिंहनगर के ग्राम गीयार, गांधिया की महिलाओं ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मिट्टी-जल संरक्षण और जैविक खेती के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए दीवार पर नारे लिखे गए हैं। तथा जल के महत्व के प्रति लोगों को जागरुक करने में अपनी माहिती भूमिका निभा रही हैं। दीवार लेखन में खेतों में तालाब बनाना है वर्षा जल को बचाना है 'खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गाँव मेंÓ जैसे अन्य स्लोगन प्रदर्शित किए गए।