Shahdol News: शहडोल कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशु चिकित्सा विभाग, मण्डी तथा सहकारिता विभाग की समीक्षा की

रासायनिक उर्वरक तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में दिए निर्देश 

 | 
Shahdol

शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने  कृषि उत्पादन आयुक्त की समीक्षा बैठक के संदर्भ में कृषि से जुड़े अन्य विभागों उद्यानिकी, मत्स्यपालन, पशु चिकित्सा विभाग, मण्डी तथा सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि खेती को लाभ का धंधा बनाने हेतु कृषि लागत को कम करने तथा खेती की नई तकनीकों, उन्नत बीज, कृषि यंत्रों का उपयोग, संतुलित एवं आवश्यकता के अनुसार रासायनिक उर्वरक तथा जैविक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में निर्देश दिए। 


डीएमओ की गतिविधियों की गई समीक्षा 
कलेक्टर ने कहा कि कृषि अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से संचालित कस्टम हायरिंग सेंटरों को बहुआयामी कराया जाए तथा उनकी सेवाओं का लाभ आमजन को भी उपलब्ध कराया जाए। बैठक में कलेक्टर द्वारा मत्स्यपालन, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, कृषि उपज मण्डी, बीज निगम, मार्कहेड, तथा डीएमओ की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई।


ये रहे उपस्थित
बैठक में उप संचालक कृषि आरपी झारिया, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, डॉ आरके पाठक, सहायक संचालक मत्स्य राजेश श्रीवास्तव, सहायक संचालक उद्यानिकी झनक सिंह मरावी, कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रजापति, उपायुक्त सहकारिता, मण्डी सचिव सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।