Rewa News: रीवा में 'हैरिटेज वॉक' के साथ विश्व धरोहर सप्ताह का हुआ समापन
फिर खोली गई वेंकट भवन की सुरंग, 400 से ज्यादा विद्यार्थियों ने लिया पुरा संपदा का आनंद
रीवा। संचालनालय पुरातत्व एवं अभिलेखागार मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं व्याख्यान माला के आयोजन के उपरांत भव्यता के साथ विश्व धरोहर सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया।
धरोहर सप्ताह का समापन विभिन्न पोस्टर संदेश और स्लोगन को प्रदर्शित करते हुए हेरिटेज वॉक के साथ किया गया। इस अवसर पर वेंकट भवन पुरातत्व संग्रहालय की ऐतिहासिक सुरंग को एक बार फिर भ्रमण के लिए खोल दिया गया।
जिसका शुभारंभ अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के भारतीय प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. महेशचंद्र श्रीवास्तव, पर्यावरण एवं पुरातत्व विशेषज्ञ डॉ मुकेश येंगल,मार्तंड उत्कृष्ट विद्यालय के जेपी जायसवाल, डॉ चंद्रप्रकाश, डॉ गोविंद सिंह, डांगी, प्रतिमा सिंह एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।
विश्व धरोहर सप्ताह के समापन अवसर पर कोठी कंपाउंड में एक जागरुकता रैली 'हैरिटेज वॉक' का आयोजन किया गया। इसमें लगभग, 400 से अधिक छात्र - छात्राओं ने भाग लिया। हैरिटेज वॉक के उपरांत सभी ने गर्मजोशी और उत्सुकता के साथ सतह से 25 फुट नीचे ऐतिहासिक सुरंग घूमने का आनंद लिया।
धरोहर सप्ताह के समापन पर वेंकट भवन में प्रो महेश श्रीवास्तव, डॉ मुकेश येंगल, जेपी जायसवाल, डॉ प्रभाकर द्विवेदी, प्रतिमा सिंह बघेल,डॉ चंद्रप्रकाश, डॉ गोविंद सिंह डाँगी, दीपक शर्मा, सुदीप पाण्डेय, नैन्सी विश्वकर्मा, रूबी द्विवेदी, उमा सोन्धियां, एस एस त्रिपाठी, राजेंद्र द्विवेदी, डॉ विनय दुबे, मनोज द्विवेदी, राधेश्याम सोनी, अन्जू सिंह, सुषमा आदिवासी, भावना सोनी, पुष्पलता तिवारी, नीता मिश्रा, पुरातत्व विभाग के तेजबहादुर सिंह, जयराम पाण्डेय,शिव श्रीवास्तव, शिक्षा विभाग के डॉ रामनारायण तिवारी, शिष्ट्ध र्शर्मा, डॉ विकास पाण्डेय, सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।