Rewa News: रीवा में नशीली टेबलेट का जखीरा लेकर आए दो तस्कर धराए, बोलेरो वाहन जब्त

चोरहटा पुलिस को मिली सफलता, आरोपियों से पूछतांछ जारी

 | 
Rewa

रीवा। नशीली सिरप का धंधा बंद होने के बाद तस्करों ने नशीली टेबलेट का रुख कर लिया है। तस्कर अब नशीली सिरप टेबलेट नशेड़ियों को उपलब्ध कर रहे है। बीती रात पुलिस को बोलेरो वाहन से नशीली टेबलेट तस्करों के लाने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस हरकत में आ गई और रेड कार्रवाई कर तस्करों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से नशीली सिरप जब्त हुई है। पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है और पूरे मामले को विवेचना में लिया है। 


बताया गया है कि नशीली टेबलेट लेकर आ रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा है। बीती रात पुलिस को मुखबिर से बोलेरो में सवार होकर आ रहे दो तस्करों के नशीली टेबलेट लेकर आने की सूचना मिली थी। आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई और उसने तस्करों को पकड़ने के लिए करहिया रोड में जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी नशीली सिरप लेकर आए तो पुलिस ने उनको रोक लिया। बोलेरो में सवार दो आरोपियों को पकड़कर तलाशी लेने पर 26005 नशीली टेबलेट मिली है जिसके वैद्ध दस्तावेज उनके पास नहीं थे। 


ये हैं आरोपी 
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है उनमें सरजीत कुशवाहा उर्फ राजेश पिता सुदर्शन कुशवाहा निवासी अमवां हाल करहिया न. 1 थाना चोरहटा, मयंक कुशवाहा पिता रामदीन कुशवाहा 20 साल निवासी करहिया न. 1 शामिल है। दोनों आरोपी इमली चौराहे तरफ नशीली टेबलेट लेकर आए थे।


पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया है। आरोपियों से अब पुलिस दूसरे तस्करों के बारे में भी सुरागरशी का प्रयास कर रही है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जहां से उनको जेल दाखिल कर दिया गया।


नशीली सिरप बंद होने के बाद टेबलेट का कारोबार
वर्तमान समय में नशीली सिरप का कारोबार लगभग बंद हो गया है। नशीली सिरप यूपी से आती थी और यूपी पुलिस ने वहां नशीली सिरप का अवैध कारोबार करने वालों की कमर तोड़ दी है जिसकी वजह से तस्करों का एक बड़ा हब टूट गया है और वर्तमान में नशीली सिरप रीवा नहीं पहुंच रही हे। संभावना यह व्यक्त की जा रही है कि नशीली सिरप की बिक्री सीमित होने के बाद नशेड़ी टेबलेट का रुख कर रहे है जिसके लिए भी पुलिस कवायद में जुट गई है।


इनका कहना है-
बोलेरो वाहन से दो तस्कर नशीली टेबलेट लेकर आ रहे थे जिनको मुखबिर की सूचना पर दबोच गया है। आरोपियो ंके पास से नशीली सिरप टेबलेट जब्त की गई है। उनेक विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया गया है। उनसे दूसरे आरोपियों के बारे में भी सुरागरशी के प्रयास किए जा रहे है।
-आशीष मिश्रा, टीआई चोरहटा