Rewa News: रीवा में दो लूट की घटनाओं से हिल गया शहर, महिलाओं से छीने पर्स
सिविल लाइन थाने की पुलिस स्पॉट में पहुंजी, एजी कॉलेज तिराहे पर पल्सर बाइक सवार बदमाशों का कोहराम
रीवा। शहर के भीतर कानून और व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बेखौफ चोर लूटेरे सक्रिय रहते है जो आए दिन घटनाएं कर रहे है। सुबह एक के बाद एक दो लूट की घटनाओं से पूरा शहर हिल गया।
महिलाओं के पास से पर्स छीनकर बदमाश चंपत हो गए। उसमें लाखों रुपए के आभूषण व कैश रखे हुए थे। लूट की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई। बदमाशों की पताशजाी के लिए पुलिस गाड़ियां दौड़ने लगी लेकिन बदमाश पुलिस से भी चार कदम आगे निकले और घटनाकारित कर भागने में कामयाब हो गए।
बताया गया है कि शहर के भीतर दो लूट की घटनाओं को पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दी है। कुमोदिनी सिंह निवासी सीधी अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मथुरा वृंदावन की यात्रा पर गई हुई थी।
आज बुधवार को सुबह वे वहां से वापस लौट रही थी। रेलवे स्टेशन से आटो से सभी लोग वापस बस स्टैण्ड तरफ आ रहे थे। जब आटो एजी कालेज मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से पल्सर बाइक में सवार होकर दो बदमाश आ गए। बदमाशों ने अचानक उन पर झपट्टा मारा और महिला का पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 25 हजार रुपए कैश सहित आभूषण, मोबाइल कार्ड रखे हुए थे।
बताया गया है कि घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। महिला के बैग की बददी टूट गई थी जिससे बदमाश उसे लेकर भाग दिए अन्यथा वे आटो से गिरकर जख्मी भी हो जाती। एक दूसरी महिला के साथ भी बदमाशों ने कुछ देर बाद पर्स स्नेचिंग की हे।
अंजली द्विवेदी निवासी सुंदर नगर आज बुधवार को सुबह स्कूटी से अपने देवर के साथ रेलवे स्टेशन जा रही थी। उनको ट्रेन पकड़कर जबलपुर जाना था। वे लोग रेलवे स्टेशन के पास आए तो अज्ञात दो बदमाश पल्सर मोटर साइकिल से आए और उनका पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में आभूषण, कैश रखे हुए थे। वे एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी जिसकी वजह से बैग में लाखों रुपए के आभूषण रखे हुए थे।
पुलिस स्पॉट में पहुंची, बदमाशों को पकड़ने के लिए हुई घेराबंदी
सुबह दो लूट की घटनाओं का पता जब पुलिस को चला तो पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने पूरे स्पाट का मुआयना किया और बदमाशों की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरों को चेक करना शुरू कर दिया।
कुछ कैमरों में बदमाश दिखे है जिनकी पल्सर गाड़ी में नम्बर नहीं था। एक बदमाश चौकड़ीदार शर्ट पहने हुए था। घटना करने वाले आरोपी किसी बाहरी गैंग का हिस्सा हो सकते है जो घटना के उपरंात भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर उनकी सरगर्मी से पतासाजी शुरू कर दी है।
इनका कहना है-
दो महिलाओं के साथ पर्स स्नेचिंग की घटना हुई है। एक महिला स्कूटी और दूसरी ऑटो में सवार थी। सूचना पर तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। उनकी तलाश में पुलिस हर जगह दबिश दे रही है।
-आरती सिंह, एएसपी रीवा