Rewa News: रीवा में दो दिन पहले गायब हुई युवती की लाश पहाड़ में मिली, पुलिस पहुंची

गोविन्दगढ़ पुलिस ने घटना को जांच में लिया, मौत के कारण अज्ञात

 | 
Rewa

रीवा। दो दिन पहले गायब हुई एक युवती की लाश पहाड़ में मिली है। पहाड़ तरफ गए लोगों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। पुलिस ने पूरे स्पॉट का मुआयना किया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। युवती की मौत किन कारणों की वजह से हुई इसका पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।


बताया गया है कि एक युवती की लाश पहाड़ में मिली है। एक युवती दो दिन पहले गायब हो गई थी। शाम को घर से निकली थी और फिर लौटकर नहीं आई। घर वालों ने उसको खोजना शुरू कर दिया और हर जगह उसको ढूंढा लेकिन युवती के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। 


घर वालों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस गुम इंसान कायम कर उसकी सरगर्मी से पतासाजी करने में लगी थी। मंगलवार को सुबह उसकी लाश गड्डी पहाड़ में मिली। सुबह कुछ लोग पहाड़ में गए जिन्होंने युवती की लाश को देखा और पुलिस को सूचना दी। 


बताया गया है कि सूचना पर तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पाट में पहुंच गई। पुलिस ने पूरे स्पॉट का मुआयना किया। दो दिनों तक लाश पहाड़ में पड़ी हुई थी जिससे डिकम्पोज हो गई थी।

पुलिस ने पूरे स्पाट का बारीकी से मुआयना किया और बाद में लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। युवती के साथ पहाड़ में कोई घटना हुई थी या फिर अन्य किसी कारण से उसकी मौत हुई है इसका पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।


इनका कहना है-
एक युवती की लाश पहाड़ में मिली थी। मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी। युवती की मौत के असली कारण सामने नहीं आए है। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। जांच उपरांत आगे कार्रवाई की जाएगी।
-अरविंद राठौर, थाना प्रभारी गोविन्दगढ़