Rewa News: रीवा में लोगों के लाखों रुपए ठगने वाले आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
सिविल लाइन पुलिस पूछतांछ करने में जुटी, घटना को जांच में लिया
रीवा। फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाला आरोपी आज रहस्यमय ढंग से थाने पहुंच गया। पुलिस का शिकंजा कसता देखकर आरोपी ने थाने में आत्म समर्पण कर दिया।
उसने कई लोगों से पैसा दुगना करने का प्रलोभन देकर रुपए जमा करवाए थे और सबके रुपए लेकर भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। अब आरोपी ने आत्म समर्पण कर दिया है जिससे उससे पूछताछ चल रही है।
बताया गया है कि ठगी के आरोपी ने मंगलवार को न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। अमित कुमार साकेत निवासी गोविन्दगढ़ ने सतना में चिटफंड कंपनी खोली थी। इस कंपनी में वह लोगों को झांसा देता था और उनसे रुपए जमा करवाता था।
वह लोगों को पांच साल में पैसा दुगना करने का प्रलोभन देता था जिसकी वजह से कई लोग उसके झांसे में आ गए और उसकी कंपनी में पैसे इंनवेस्ट कर दिया। आरोपी ने रीवा और सतना के सैकडों लोगों से रुपए ऐंठा था।
बताया गया है कि आरोपी के विरुद्ध थाने में अपराध पंजीबद्ध था जिस पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस का आरोपी शिकंजा कसता देखकर वह आज थाने पहुंच गया और वहां सरेण्डर कर दिया। उसकी गिरफ्तारी की खबर लगते ही ठगी का शिकार हुए लोगों की भीड़ थाने के बाहर एकत्र हो गई और लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने पूरे प्रकरण को जांच में लिया है।
सतना में खेाला था ऑफिस
ठगी करने वाला आरोपी सतना में अपना आफिस खोला था। सतना से वह ठगी का नेटवर्क चलाता था। वह लगातार लोगों को झांसा देता और पांच साल में दुगने रुपए देने का प्रलोभन देता था जिसकी वजह से लोग उसके झांसे में आते गए और लाखों रुपए जमा कर दिए। वह सभी लोगों के रुपय लेकर भाग गया था।
इनका कहना है-
एक व्यक्ति ने चिटफंड कंपनी खोलकर कई लोगों से ठगी की थी और उनके रुपए लेकर भागने में कामयाब हो गया था। शिकायत मिलने पर आपराधिक प्रकरण कायम कर उसकी सरगर्मी से पतासाजी चल रही थी। मंगलवार को आरोपी ने थाने में आकर सरेण्डर कर दिया। उससे लगातार पूछतांछ करने में पुलिस लगी है।
-रितु उपाध्याय, सीएसपी रीवा