Rewa News: नारी शक्ति का वर्तमान एवं भविष्य है सुनहरा: शिवाली तिवारी

ब्रम्हकुमारी कला-संस्कृति प्रभाग के कार्यक्रम में कवयित्रियों ने बांधा समां

 | 
Rewa

रीवा। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांतिधाम रीवा में मप्र कला-संस्कृति प्रभाग की प्रदेश संयोजिका राजयोगिनी बीके निर्मला के आर्शीवाद एवं मार्ग दर्शन में 'नारी शक्ति का वर्तमान एवं भविष्य' विषय पर सार्थक विचार विमर्श एवं कवियों के यादगार जोशीले एवं ताजगी लिये रचनापाठ के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारम्भ नारी शक्ति नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली तिवारी ने किया। अपनी बधाई एवं शुभ कामनाये देते हुये उन्होने कहा कि नारी शक्ति का वर्तमान एवं भविष्य सुनहरा है और आगे भी रहेगा। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. रश्मी शुक्ला ने कहा कि एक बात पूरा संसार जान गया है कि आधी आबादी के सहयोग के बिना सार्वभौमिक विकास की बात साकार नही हो सकती है। 


जहां नारी का सम्मान, वहां समृद्धि का वास
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं ममता नरेन्द्र सिंह ने कहा- आज की महिलायें घर के साथ हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा कर अपनी शक्ति और कौशल का परिचय देने में पीछे हटना नहीं जानती है। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. गीता शुक्ला गीत, सुनीता पाण्डेय, रामसरोज द्विवेदी शांतिदूत ने नारी शक्ति के दैवीय रूप की चर्चा करते हुये कहा जहॉ जिस समाज में नारी का सम्मान है वहॉ लक्ष्मी और समृद्धि का वास होता है। पुरूषों को यह बात खुले मन से स्वीकार करनी चाहिये।


इन्होंने किया रचना पाठ
द्वितीय सत्र में विध्य की रचनाधर्मी कवियों ने अपनी काव्य प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। काव्य पाठ करने वालों में प्रमुख रूप से रामकृष्ण द्विवेदी, जावेद सौदागर, अमित द्विवेदी, ममता नारेन्द्र सिंह, बीके इंदू, आशीष खरे, संजय सेन, राम सरोज द्विवेदी शांतिदूत, गीता शुक्ला गीत ने अपनी सार्थक उपस्थिति दर्ज कराई।


ये रहे उपस्थित 
इस अवसर पर बी.के. प्रमोद सोनी, रामचंद्र वर्मा, शाहिद परवेज, रामउजागर पाण्डेय, विकास सेन आर्यन, बी.के. रन्हू वहन, वरिष्ठ पत्रकार सन्तोष नामदेव, प्रमोद कुमार सोनी, पत्रकार शिवकुमार, सुनीता तिवारी, भारती त्रिपाठी, सरला तिवारी, बी.के. नेहा, ज्योति, अंजुला पाण्डेय, बी.के. सुभाष आदि उपस्थित रहे।