Rewa News: रीवा में यातायात जागरुकता के लिए पुलिस ने निकाली रैली

स्कूली बच्चे रहें शामिल, शहर का भ्रमण कर नियमों के प्रति किया सजग

 | 
Rewa

रीवा। यातायात नियमों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने रैली निकाली जिसमें स्कूली बच्चे शामिल रहे। रैली में डीएसपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी अनीमा शर्मा, सूबेदार अंजली गुप्ता सहित दूसरे लोग उपस्थित रहे। रैली ने पूरे शहर का भ्रमण किया। बच्चों ने नियमों के प्रति जागरुकता लाने का संदेश दिया। 


डीएसपी ट्राफिक प्रतिभा शर्मा ने बताया कि यातायात सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज शहर के भीतर रैली निकाली गई। यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश वाहन चालकों को दी गई। यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। जो लोग यातायात नियमों का पालन करते है उनका सफर सुरक्षित रहता है। 


यातायात नियमों का पालन नहीं करके लोग दूसरों को मुसीबत में डालते हे। नो-पार्किंग में वाहन खड़ा कर देते है जिसकी वजह से जाम लगता है। यातायात नियमों का पालन करने से आपका सफर सुरक्षित होता है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार वाहन चालकों को प्रेरित किया जा रहा है। नियमों का पालन करके हम अपने साथ दूसरे के जीवन को भी सुरक्षित करते है।