Rewa News: रीवा के हावर्ड इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस पर हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने किया ध्वजारोहण

 | 
Rewa

रीवा। हावर्ड इंटरनेशनल स्कूल रीवा शान्ति विहार कालोनी पंडरा रीवा में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वारिष्ट नेता पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह थे, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आर डी शर्मा पूर्व नगर संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ थे अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन एवं डायरेक्टर श्रीपाल शर्मा एडवोकेट ने की कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्जवलित कर हुईं तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। 

Rewa

राष्ट्रगान का गायन किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्वमधुर सरास्वती वंदना, स्वागत गीत, मार्च पास्ट, देशभक्ति गीत, मनोरम नृत्य, शोलों नृत्य प्रस्तुत किए मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा, कि छात्र एवं छात्राओं के प्रोग्रामों को एवं उनकी प्रतिभा को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि छात्रों का सर्वांगीण विकास विद्यालय परिवार के द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल  के चेयरमैन, डायरेक्टर, स्कूल प्राचार्य एवं स्टाफ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा, कि छात्रों को शिक्षा के साथ स्कूल में अच्छे संस्कार भी दिए जा रहे हैं। 

Rewa

यह सराहनीय कदम है, विशिष्ठ अतिथि ने कहा, कि छात्रों के प्रोग्राम  एक से बढ़कर एक थे। जितनी प्रशंसा की जाय कम है, प्रतिभा को देखकर ऐसा लगता है कि स्कूल प्रबंधन एवं स्टाफ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से छात्रों के भविष्य का निर्माण किया जा रहा है आने वाले समय में हावर्ड इंटरनेशनल स्कूल रीवा का श्रेष्ठ स्कूल बनेगा। 

Rewa

आभार प्रदर्शन स्कूल चेयरमैन, डायरेक्टर श्रीपाल शर्मा ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्राचार्या शिक्षक एवं शिक्षिकाओं समस्त स्टाफ का महत्व पूर्ण योगदान था इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक गण, स्थानीय नागरिक एवं छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थें।

Rewa

Rewa

Rewa