Rewa News: रीवा में यातायात थाना प्रभारी की गुण्डागर्दी से आक्रोशित हुएं अधिवक्ता

एसपी को सौंपा ज्ञापन, थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 | 
rewa

रीवा। यातायात थाना प्रभारी की गुण्डागर्दी से नाराज अधिवक्ताओं ने आज मोर्चा खोल दिया है। यातायात प्रभारी ने एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की थी और जिसमें उनको चोट भी आई थी। अधिवक्ताओं ने आज इस प्रकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा है और यातायात थाना प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर यदि यातायात प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती हे तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।


बताया गया है कि यातायात थाना प्रभारी की गुण्डागर्दी से अधिवक्ता लामबंद हो गए है। अधिवक्ता राकेश पटेल के साथ यातायात थाना प्रभ्राारी बांसघांट मोड़ के पास मारपीट की थी जिसमें वे जख्मी हो गए थे। बाद में उनकेा थाने लेकर गए जहां पर उनके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कराया और बाद में उनका मेडिकल कराया। इस प्रकरण को लेकर आज अधिवक्ता संघ सड़क पर उतर आया। नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में अधिवक्ता आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां पर एसपी को ज्ञापन सौंपा है।


बताया गया है कि अधिवक्ता पर सिविल लाइन थाने में दर्ज प्रकरण को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए अधिवक्तओं ने उसको तुरंत वापस लेने और अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाली थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने यह भी चेतावनी दी है कि यातायात थाना प्रभारी यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 


इस दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय, राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य अखंड प्रताप सिंह, उपाण्ध्यक्ष तरुणेन्द्र सिंह, ग्रंथपाल राममणि मिश्रा, अनूप सिंह, शंकरेश्वर तिवारी, जीडी मिश्रा, कृष्णन शुक्ला, सुरजीत सिंह, अंकिता पाण्डेय, प्रिया चतुर्वेदी, विकास पटेल, अमित सिंह भदौरिया, वीरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।


यह बोले अधिवक्ता संघ अध्यक्ष
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात थाना प्रभारी अनीमा शर्मा का अधिवक्ताओं के साथ गलत व्यवहार रहता है। अधिवक्ता अमित सिंह भदौरिया के साथ प्रकाश चौराहे में चालान बनाने के दौरान अभद्रता किया था और उनके साथ विवाद किया था और गाली-गलौज की थी। 


वे अधिवक्ताओं के साथ सही व्यवहार नहीं करती है। गत दिवस से न्यायालय आई थी और उनके व्यवहार की वजह से न्यायालय के अंदर इतना बड़ा आंदोलन हुआ था। न्यायालय में आकर उन्होंने हूटर बजाया और उसके बाद अधिवक्ताओं के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया जिसकी वजह से अधिवक्ता आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी के विरुद्ध स त कार्रवाई की जाए अन्यथा अधिवक्ता बड़े स्तर पर आंदेालन की रणनीति बनाने को बाध्य होंगे।


इनका कहना है-
अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन कार्यालय में आकर सौंपा है जिसमें उन्होंने ट्रैफिक प्रभारी के विरुद्ध अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के आदेश जारी कर दिए गए है। डीएसपी ट्रैफिक इस प्रकरण की जांच करेंगे। जांच  उपरांत घटना में आगे कार्रवाई की जाएगी।
-आरती सिंह, एएसपी रीवा