Rewa News: रीवा में गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम में लहराया परचम
विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए जाना जाता है मध्य प्रदेश का अग्रणी आवासीय विद्यालय
रीवा। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एसएएफ ग्राउंड, रीवा में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रीवा ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की सजीव अभिव्यक्ति, अनुशासन और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम ने निर्णायक मंडल के साथ-साथ उपस्थित दर्शकों का भी भरपूर ध्यान आकर्षित किया।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश के अग्रणी आवासीय विद्यालयों में शामिल गुरुकुल स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष पहचान रखता है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कला, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का संतुलित समन्वय प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक गुणवत्ता का परिचय दिया।

वहीं विद्यालय के चेयरमैन डॉ. रजनीश बनर्जी ने इस सफलता को विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित वातावरण का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गुरुकुल स्कूल की निरंतर प्रगति और उत्कृष्ट परंपरा को दर्शाती है। इसके साथ ही इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।