Rewa News: रीवा में चोरों के गिरोह का हुआ खुलासा, सामान बरामद
डभौरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर में हुई थी नकबजनी
रीवा। चोरों के गिरोह का खुलासा करने में पुलिस सफलता हासिल की है। घटनाकारित करने वाले दो आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। आरोपियों ने घर से जो सामान चोरी किया था वह उनकी निशानदेही पर जब्त कर लिया गया है। आपराधिक प्रकरण कायम कर पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है।
बताया गया है कि एक घर में अज्ञात चोरों ने घटना की थी। अखिलेश सिंह साकिन डभौरा के घर में गत दिवस घुसकर अज्ञात चोरों ने जेवर सहित सामान चोरी किया था जिसकी रिपोर्ट उन्होंने थाने में लिखाई थी। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।
पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के बारे में जानकारी मिली जिनका चोरी में हाथ हो सकता था। पुलिस ने उनको पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। पूछतांछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर घटनाकारित करना स्वीकार किया।
बताया गया है कि जो सामान आरोपियों ने चोरी किया था वह सामान छिपाकर रखे थे। उनके बताए स्थान से सामान को जब्त किया गया है। जिन आरोपियों को पकड़ा गया है उनमें दीपक बसंल पिता फुर्दीली बसंल 20, कृष्ण कुमार बसंल पिता सुरेश बसंल 19 साल साकिन देऊखर थाना अतरैला थे।
ये आरोपी रात में चोरी की घटना किए थे और फिर भागने में कामयाब हो गए। दोनों आरोपियों से पुलिस आगे की पूछतांछ करने में लग गई है। थाना प्रभारी ऋषभ बघेल ने बताया कि पूरे प्रकरण को जांच में लिया गया है। आरोपियों के पास से चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है।