Rewa News: रीवा में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, 5 जख्मी

अमहिया पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक प्रकरण, घटना को जांच में लिया

 | 
Rewa

रीवा। बीती रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों ने एक दूसरे को जमकर पीटा जिसमें वे जख्मी हो गये। घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। जितेन्द्र कोल पिता सुशील कोल 21 साल निवासी पीके स्कूल के पीछे विवाद ओमप्रकाश कोल के साथ चलता था। बीती रात उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर दो गुट आमने सामने आ गये और उनके बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये। 


हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बीच-बचाव किया। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस स्पॉट में पहुंच गई और घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने रात में दोनों पक्षों के बीच काउंटर प्रकरण कायम किया है।


बताया गया है कि जितेन्द्र कोल की रिपोर्ट पर दीपक कोल, नीरज कोल, गोलू कोल और ओम्रकाश कोल की रिपोर्ट पर आरोपी जितेन्द्र कोल की रिपोर्ट पर आरोपी करण कोल, प्रदीप कोल व किशन कोल पर मामला कायम किया है।


पुलिस ने घटना को विवेचना में लिया है। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चल रहा था जिसको लेकर आरोपियों ने घटनाकारित की थी। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी जिसमें प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया गया है।