Rewa News: वाहनों में तोडफोड़ करने वाले आरोपियों पर प्रकरण कायम, तलाश में जुटी पुलिस

रीवा के सिविल लाइन थाने के शिल्पी प्लाजा में अकारण चार पहिया वाहनों में की थी तोड़फोड़

 | 
Rewa

रीवा। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के भले ही पुलिस तमाम दावे करें लेकिन अपराधी घटनाएं करके इन दावों की पोल खोल देते है। बीती रात मोटर साइकिल में सवार  दो आरोपियों ने बाजार में दहशत फैला दी। आरोपी मोटर साइकिल में सवार होकर हांथ में डंडा लेकर गाड़ियों के कांच तोड़ रहे थे। उनके शिकार कई वाहन चालक हुए जिन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि शहर में दहशत फैलाने वाले आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। बीती रात मोटर साइकिल में सवार दो आरोपियों ने शहर में दहशत फैला दी। हांथ मेंं डंडा लेकर आरोपी कला मंदिर के पास आये और एक चाय की दुकान लगाने वाले पीड़ित के साथ मारपीट की। वहां दहशत फैलाने के बाद भी आरोपी नहीं रुके। 


उन्होंने सड़क से गुजर रही चार पहिया गाड़ियों के शीशों को डंडा मारकर तोड़ दिया। जिन लोगों के वाहनों के शीशे तोड़े गये उनका विवाद से कोई लेनादेना नहीं था लेकिन आतंक मचाने के लिए आरोपियों ने यह घटना की थी। रात में इस घटना से बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई। 


बताया गया है कि सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। घटनाकारित करने वाले आरोपियों की पताशाजी में पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कराई। पुलिस की गाड़ियांं उनकी तलाश में दौड़ने लगी लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। आरोपी कौन थे और किस विवाद को लेकर उन्होंने इतनी सारी गाड़ियों के कांच तोड़े है यह अभी भी रहस्य बन ा हुआ है। पुलिस ने फिलहाल प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है।


सीसीटीवी कैमरों से पता लगाने का प्रयास
पुलिस ने घटनाकारित करने वाले आरोपियों की सीसीटीवी कैमरे की मदद से पता लगाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शहर के चौराहे में लगे कैमरों के अलावा कई प्राइवेट कैमरों की मदद से भी आरोपियों के संबंध मेंं जानकारी एकत्र करने का प्रयास किया है। आरोपी अपना चेहरा बांधे हुए थे जिससे उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है।


कालोनियों के फोरव्हीलर वाहन भी बन रहे निशाना
शहर में शरारती तत्व इस समय दहशत का सबसे बड़ा कारण है। आमतौर पर लोग अपने चार पहिया वाहनों को घर के बाहर खड़ा कर देते है। रात के समय मोटर साइकिलों में घूमने वाले आरोपी इन वाहनों के कांच तोड़ देते है। कुछ दिन पूर्व ही नेहरु नगर और संजय नगर में आरोपियों ने चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की थी। इस तरह की घटनाएं आये दिन हो रही है लेकिन पुलिस आरोपियों का पता लगा पाने में नाकाम है।


इनका कहना है-
बीती रात कुछ चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की घटना हुई थी। 2 आरोपी मोटर साइकिल में सवार थे और चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़कर भाग गये। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर घटना को जांच में लिया गया है। आरोपियों की सरगर्मी से पताशाजी की जा रही है।
-आरती सिंह, एएसपी रीवा