Rewa News: रीवा के मेडिकल कॉलेज में झगड़ा करने वाले 28 आरोपियों पर प्रकरण कायम

वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू

 | 
Rewa

रीवा। मेडिकल कालेज में विवाद करने वाले छात्रों के विरुद्ध पुलिस  ने आपराधिक प्रकरण कायम किया है। मेडिकल कालेज में प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच कालेज से बंक मारने की बात पर झगड़ा शुरू हुआ था और उसने हिंसक रूप धारण कर लिया। आरोपी छात्र गुण्डों की तरह पूरे परिसर में लड़ाई कर रहे थे। डंडे बेल्ट से एक दूसरे पर कातिलाना हमला बोल दिया। मेडिकल कालेज और अस्पताल में काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही और मारपीट में कई छात्र जख्मी हो गए।


इस घटना की वजह से घंटो हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने अब आपराधिक प्रकरण कायम किया है। जिन लोगों के साथ मारपीट हुई थी उनकी तरफ वेंदांत गोलानी पिता सेवकराम गोलानी निवासी जबलपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


बताया गया है कि पुलिस ने मारपीट करने वाले 28 आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया है। करीब 11 लोग मारपीट में जख्मी हुए है जिसमें वेदांत गोलानी, गोविन्द राठौर, अखिलेश शर्मा, मेहुल जैन, महावीर सुमन, अमन शर्मा सहित अन्य लोग है।


पुलिस ने इन आरोपियों को किया नामजद
मारपीट करने वाले 28 आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। इन आरोपियों में पुलिस ने प्रथम वर्ष के 28 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें अमन शर्मा, निशांत भलावी, रोहित बघेल, आलोक पटेल लंबरदार, सुधांशू दंदोतिया्र, डीवाई लालू, प्रवीण जादव, मधूर नलवाय, डोम सिंह, मोहित पटेल, गोविन्द दुदवे, अभिनव प्रकाश, आकाश केलकर, रोहित शर्मा, विजय वसूनिया, हितेष पालीवाल, मनीष पटेल, आशीष टिकम, राहुल अहिरवार, ेजराम चौधरी, अश्विन शाकवाल, यश प्रताप रघुवंशी, अंकित कुमार यादव, विपेन्द्र सिंह मौर्य, आशीष पाल, हर्ष सिनोरिया, अभिषेक प्रजापति, बृजराज मंडलोई है। पुलिस ने पूरे मामले को जांच में लिया है।


द्वारिका नगर मोहल्ले में हुई मारपीट
बीती रात एक बार फिर छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई है। पीड़ित छात्र हास्टल जा रहे थ्ेा तभी लाठियां लेकर इंतजार कर रहे दूसरे गुट के छात्रों ने उन पर कातिलाना हमला बोल दिया। द्वारिका नगर में विधायक के घर के पास जंग हो रही थी और आरोपी कानून और व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे थे।


इस मारपीट में कई छात्र जख्मी हुए है जिनको चोट आई थी। आसपास के लोग भी घटना की वजह से काफी डरे हुए थे। आधे घंटे तक आरोपियों ने पूरे मोहल्ले में आतंक मचाया हुआ था और पुलिस का अतापता नहीं था।


इनका कहना है-
मेडिकल कालेज के छात्रों के बीच विवाद हुआ था। रात में द्वारिका नगर में भी झगड़ा हुआ है। आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर घटना को विवेचना में लिया गया है। मारपीट करने वाले 28 छात्रों को आरोपी बनाया गया है जिन लोगों ने मारपीट की थी।
-शिवा अग्रवाल, थाना प्रभारी अमहिया