Rewa News: रैली में लगाए गए आपत्तिजनक नारेबाजी से सवर्ण समाज में आक्रोश
सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की उठी मांग
रीवा। एक दिन पहले यूजीसी के समर्थन में एसटी-एससी व पिछड़ा वर्ग के लोगों द्वारा रैली निकाली गई थी जिसमें सवर्ण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे और गाली-गलौज की गई थी।
इस बात से आज सवर्ण समाज के लोग काफी आक्रोशित दिखे और उन्होंने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर रैली में नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अधिवक्ता बीके माला ने बताया कि यूजीसी के समर्थन में निकाली गई रैली में सवर्ण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाए और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस तरह का कृत्य भावनाओं को भड़काने वाला है और उससे वर्ग संघर्ष की स्थिति निर्मित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि यह कृत्य सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है और सवर्ण समाज की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। यदि इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल रोक नहीं लगाई जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।