Rewa News: रीवा के मनगवां थाने से पुलिस को चकमा देकर भागा बलात्कार का आरोपी

थाना स्टाफ की लापरवाही आई सामने, घेराबंदी करके आरोपी को दबोचा

 | 
Rewa

रीवा। थाने से पुलिस को चकमा देकर बलात्कार का आरेापी भागने में कामयाब हो गया। घटना से थाने में हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई जिसने घेरबांदी कर आरेापी को दबोच लिया। इस घटना ने थाने के पुलिसकर्मियों की लापरवाही की पोल खोल दी। सोमवार के दिन आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया जहां से उसको जेल दाखिल किया गया है। 


बताया गया है कि थाने से बलात्कार का आरेापी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। आरोपी शिवम कुशवाहा पिता यादवेन्द्र प्रसाद कुशवाहा 21 साल निवासी बेलवा पैकान थाना मनगवां का एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 


आरोपी ने किशोरी  से शादी करने का वायद किया था और शादी के नाम पर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। लगातार वह पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था। उसने युवक से शादी करने के लिए बोला तो वह मुकर गया और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा।


 बताया गया है कि किशोरी ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर लिया। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी बाहर भागने की फिराक में था। तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और घेराबंदी करके आरोपी केा पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। उसने घटना के बारे में पूछतांछ की जा रही है।


इनका कहना है-
आरोपी ने एक किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार किया था और फिर उससे शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई  जिस पर आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रात में वह चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया जिसको पुन: पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस लापरवाही जांच के आदेश जारी किये गये है।
- विवेक सिंह, एसपी रीवा