Rewa News: रीवा में मोटर साइकिल चोरी का आरोपी धराया, वाहन जब्त

अमहिया पुलिस ने पकड़ा आरोपी, पूछतांछ जारी

 | 
Rewa

रीवा। पुलिस ने बीती रात एक चोरी की मोटर साइकिल के साथ घूमने वाले आरोपी को पकड़ा है। उससे पूछताछ करने पर चोरी की मोटर साइकिल जब्त हो गई। उसने कुछ दिन पहले मोटर साइकिल चोरी की थी और उसमें घूम रहा था। आरोपी से मोटर साइकिल चोरी की दूसरी घटनाओं के बारे में भी पुलिस पूछतांछ करने में लग गई है। 


बताया गया है कि पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। फरियादी सौरभ मिश्रा निवासी शारदापुरम की मौटर साइकिल एमपी 17 एमएक्स 7632 गत दिवस चोरी हो गई थी जिसे उसने समदड़िया गोल्ड के पास खड़री की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाने में अपराध कायम किया गया था। पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले आरोपी को बीती रात पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। 


बताया गया है कि आरोपी निशांत कुमार पिता प्रभात कुमार दुबे 21 साल निवासी विशाल थाना चोरहटा चोरी की मोटर साइकिल में तफरी कर रहा था तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया।

आरोपी के पास से वाहन जब्त कर उसको बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि उससे दूसरी वाहन चोरियों के बारे में भी विस्तृत पूछताछ की गई है। जांच उपरांत आगे कार्रवाई की जाएगी।