Rewa News: रीवा में मोटर साइकिल में स्टंट करने वाला धराया, वीडियो आया था सामने

सिर से उतारेगी पुलिस स्टंटबाजी का भूत

 | 
Rewa

रीवा। पुलिस ने स्टंटबाज को दबोचा है। गत दिवस एक मोहनिया टनल का वीडियो वायरल हुआ था। एक युवक मोटर साइकिल में खड़े होकर उसको स्पीड में चला रहा था और उसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होते ही आनन-फानन में पुलिस हरकत में आ गई। 


उसके फेसबुक आईडी को चेक किया गया जिसमें सचिन राइडर के नाम से आईडी थी। इसमें कई सड़कों में स्टंटबाजी के वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया में वायरल किए थे। बताया गया है कि स्टंट करने वाले युवक सचिन तिवारी निवासी महसांव को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया। उससे वीडियो के बारे में पुलिस विस्तृत पूछतांछ कर रही है। 


उक्त आरोपी अक्सर सड़क में स्टंट करता और सेलीब्रिटी बनने के लिए वह सोशल मीडिया में वायरल करता था। पुलिस ने उसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। उसकी मोटर साइकिल अभी नहीं मिली है जिसके संबंध में वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस उसकी मोटर साइकिल को खोजने का प्रयास कर रही है।


दूसरे मोटर साइकिल सवारों को भी पकड़ा, किया जुर्माना
स्टंट करने वाले युवक ज्यादातर रेसिंग बाइक का इस्तमाल करते है और उसमें वे काफी तेज गति से वाहन चलाते है। इस पर आज पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और रेसिंग बाइक में चलने वाले युवकों को पकड़ा है। चार लोगों के वाहनों को पकड़ा गया है और बाद में उनके विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई है। बाइक में स्टंट दिखाने के चक्कर में हादसे की संभावना भी बनी रहती है।


इनका कहना है-
एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वह मोटर साइकिल में स्टंट दिखा रहा था। उसकी फेसबुक आईडी के ंआधार पर युवक की पतासाजी की गई और उसको दबोच लिया गया। उसके विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया गया है। आरोपी की मोटर साइकिल भी जब्त की जाएगी।
-अनीमा शर्मा, यातायात थाना प्रभारी