Mauganj News: मऊगंज में महिला के साथ बलात्कार कर वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नईगढ़ी पुलिस ने की कार्यवाही, मार्च महीने में कायम हुआ था प्रकरण

 | 
Mauganj

मऊगंज। महिला के साथ बलात्कार कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को बीती रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। आरोपी चोरी-छिपे घूम रहा था जिसको पुलिस पकड़कर थाने ले आई। उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपी से पूछतांछ करने में पुलिस जुट गई है। 


बताया गया है कि बलात्कार के एक आरोपी केा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने 15 मार्च को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोपी आनंद जायसवाल पिता भैयालाल जायसवाल साकिन बहेरा नानकार थाना नईगढ़ी के द्वारा बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


आरोपी ने महिला को हवस का शिकार बनाया था और उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। जब महिला की शादी हो गई तो आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आपराधिक प्रकरण कायम कर उसकी सरगर्मी से पतासाजी शुरू कर दी थी। 


बताया गया है कि आरोपी इस घटना के उपरांत भागने में कामयाब हो गया था। वह कुछ दिन पूर्व वापस आया था और चोरी छिपे अपने घर में रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरेापी को रेड कार्रवाई कर दबोच लिया। 

उसको रविवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको जेल दाखिल किया गया है। थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी घटना के उपरांत भाग गया था जिसको मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है। उसका मोबाइल भी जांच हेतु जब्त कर लिया गया है।