Mauganj News: किशोरी का अपहरण कर आरोपियों ने किया सामूहिक बलात्कार, शराब पिलाकर की दरिंदगी
मऊगंज पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक प्रकरण, घटना को जांच में लिया
मऊगंज। एक किशोरी का आरोपियों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना की है। किशोरी को जंगल में छोड़कर आरोपी भागने में कामयाब हेा गये। घर वालों को घटना के बारे में पता चला तो वे स्पॉट में पहुंचे तो वे स्पॉट में पहुंचे और लड़की को अस्पताल लेकर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौका मुआयना करने स्पॉट में पहुंच गई। पुलिस ने प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है।
बताया गया है कि किशोरी का आरोपियों ने अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया है। मऊगंज थाना क्षेत्र की किशोरी एक दिन पहले स्कूल जाने के लिए अपनी सहेली के साथ निकली थी लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची और गायब हो गई। लड़की को दो मोटर साइकिल में सवार दो आरोपी अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए। उसकी सहेली को बाहर ही रोक दिया और किशोरी को जंगल में ले गए। वहां पर उसको शराब पिलाई गई और जब उसको काफी नशा हो गया तो उसके साथ बारी-बारी से आरोपियों ने बलात्कार किया।
बताया गया है कि लगातार कई घंटे तक उसको बंधक बनाकर रखे हुए थे और उसको हवस का शिकार बनाते रहे। बाद में वह बेहोश हो गई तो आरोपी उसको छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। सहेली ने उसके घर वालों को खबर दी जो तुरंत स्पॉट में पहुंचे। उसे आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए लेकिन वह अचेत हालत में थी जिस पर डाक्टरों ने तुरंत उसका उपचार शुरू कर दिया।
पुलिस अस्पताल पहुंची, दर्ज किए बयान
किशोरी के साथ घटना क्या हुई थी इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। रात में ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई थी लेकिन उसको होश नहीं आया था जिसकी वजह से उसके बयान नहीं हो पाए। आज किशोरी को होश आया जिसके बाद उसके अस्पताल में बयान दर्ज किए गए। उसको मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल लाया गया है।
मां की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ आपराधिक प्रकरण, एक आरोपी धराया
बीती रात पुलिस ने मां की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद किया है। एक आरोपी मिंटू उर्फ बेटू जायसावाल निवासी बैरिहा थाना मऊगंज को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। घटना में शामिल तीन आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।
इनका कहना है-
एक किशोरी को अचेत हालत में बीती रात अस्पताल लाया गया था जिसको शराब पिलाकर बलात्कार की जानकारी मां ने दी थी। आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर एक को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। अन्य आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है।
-सची पाठक, एसडीओपी मऊगंज