Mauganj News: किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बलात्कार के बाद हत्या का आरोप

मऊगंज पुलिस स्पॉट में पहुंची, घटना को जांच में लिया

 | 
Mauganj

मऊगंज। एक दिन पहले किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घर वालों ने उसके साथ बलात्कार के बाद हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस घटना की वजह से आज बवाल मच गया और घर वाले आरेापी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस बल स्पॉट में पहुंचा और घर वालों को समझा-बुझाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। 


बताया गया कि एक किशोरी की आत्महत्या से बवाल मच गया। मऊगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी ने एक दिन पहले अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दोपहर वह अपने घर में अकेले थी और दो छोटे भाई वहीं खेल रहे थे। दोपहर भाई ने घर में एक युवक को आते हुए देखा और उसके बाद जब वह घर पहुंचा तो उसकी बहन की लाश फांसी के फंदे में लटक रही थी।


उसने अपने भाई के साथ मिलकर बहन को नीचे उतारा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर आनन-फानन में पुलिस मौका मुवाना करने स्पाट में पहुंच गई। बताया गया कि किशोरी की मौत पर घर वालों ने बलात्कार के बाद हत्या का सनसनीखेज आरोप लगाया है। 


बताया गया कि किशोरी के साथ युवक ने बलात्कार किया था। इसके बाद आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और लाश को रस्सी में लटकाकर आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। 


घर वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर पड़े हुए थे। लड़की का पिता आज वापस गांव लौटकर आया जिसके उपरांत लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पतला भिजवा दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।


युवक पर बलात्कार का आरोप, भाई ने मारते हुए देखा
एक युवक पर घर वालों ने बलात्कार व हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी एक दिन पहले किशोरी जब घर में अकेले थी तभी उसके घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या की और लाश को फांसी में लटकाकर भाग गया। किशोरी का भाई इस घटना का चश्मदीद गवाह है जिसने आरोपी को घटना करते हुए देखे जाने का दावा किया है। बच्चे के कथन के आधार पर पुलिस ने घटना को जांच में लिया है।


अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से कराया गया पोस्टमार्टम
किशोरी की संदिग्ध हालातों में हुई मौत का रहस्य पता लगाने के लिए पुलिस ने डाक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराया है। घर वालों ने बलात्कार और फिर हत्या का संदेह व्यक्त किया है जिसकी वजह से डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है और मौत के कारणों को जानने की कोशिश पुलिस कर रही है।


इनका कहना है-
एक किशोरी की अपने घर में लाश फंदे पर लटकती मिली है। घर वालों ने उसके साथ बलात्कार और हत्या की जानकारी दी है जिसकी वजह से डाक्टरों की टीम से लाश का पोस्टमार्टम कराया गया है। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है। जांच उपरांत आगे कार्रवाई की जाएगी।
-सची पाठक, एसडीओपी मऊगंज