Mauganj News: मऊगंज में अधेड़ की लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या, तीन आरोपी धराए
लौर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, आरोपियों से पूछतांछ जारी
मऊगंज। आरोपियों ने मामूली पर बात पर एक अधेड़ पर जानलेवा हमला कर दिया। उनके साथ डंडे से मारपीट की जिसकी वजह से उनको काफी ज्यादा चोट आई थी। घर वालों को घटना के बारे में पता चला तो वे उनको तत्काल उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए। एसजीएमएच में बीती रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनाकारित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम कर तीन को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।
बताया गया है कि आरोपियों ने पीट-पीटकर अधेड़ की हत्या कर दी। रावेन्द्र प्रसाद तिवारी 55 साल निवासी फुलहा थाना लौर पर आरोपी विनायक साकेत, राजकुमार सकोत, गौरव साकेत व एक नाबालिग ने हमला बोल दिया।
आरोपियों के मवेशी उनके खेत में घुस गए थे जिन्होंने फसल को नुकसान पहुंचाया था। इस पर वे आरोपियों के घर शिकायत लेकर गए थे। आरोपियों ने उन पर कातिलाना हमला बोल दिया। डेंडे से उनकी बेदम पिटाई की जिसकी वजह से वे जख्मी हो गए। हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भागने मेें कामयाब हो गए।
बताया गया है कि घर वालों को विवाद का पता चला तो अधेड़ को आनन-फानन में उपचार हेतु अस्पताल लेकर आए। काफी ज्यादा चोट होने की वजह से उनको एसजीएमएच रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम उपरांत लाश घर वालों को सौंप दिया गया है।
हत्या के प्रयास का अपराध कायम, आरोपियों को भेजा गया जेल
पुलिस ने पुत्र की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का प्रकरण घटना दिनांक को ही कायम कर लिया था। घटनाकारित करने वाले तीन आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। आरोपियों के विरुद्ध अब हत्या की धारा प्रकरण में पुलिस आगे बढ़ाएगी। तीनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन को जेल दाखिल कर दिया गया।
इनका कहना है-
एक अधेड़ पर आरोपियों ने हमला किया था जिस पर आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का प्रकरण कायम किया गया था। घटनाकारित करने वाले तीन आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। अधेड़ की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है जिसकी वजह से प्रकरण में हत्या की धारा इजाफा किया जाएगा।
-राजेश पटेल, टीआई लौर