Mauganj News: मऊगंज एसपी ने की पहल, हाइवे में दुर्घटना वाले स्थानों का एसपी ने किया निरीक्षण

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश

 | 
Rewa

मऊगंज। हाइवे में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से आज मऊगंज जिले में एसपी दिलीप कुमार सोनी ने हाइवे के सारे प्वाइंटों का मुआयना किया जहां पर सबसे ज्यादा एक्सीडेंट होते है। उनके साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व टोल प्लाजा कंपनी के लोग भी थे। जिन प्वाइंटों में गड़बड़ी मिली है उनमें सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बताया गया है कि मऊगंज जिले के हाइवे में सड़क दुर्घटनाओं केा रोकने के लिए अधिकारी प्रयास कर रहे है।


 एसपी दिलीप कुमार सोनी ने बुधवार को मऊगंज, शाहपुर व हनुमना थाना क्षेत्र में जाकर हाइवे का मुआयना किया और वहां जो गड़बड़ियां मिली उनको शीघ्र दूर करने के लिए निर्देशित किया है। पन्नी, पटेहरा, खटखरी, हनुमना के सात स्थान चिंहित हुए है। इन स्थानों में सबसे ज्यादा दुर्घटना होते है। ये दुर्घटना किन कारणों की वजह से हो रही है इनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


 बताया गया है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग यह प्रयास कर रहा है। हाइवे के कई प्वाइंटों में समस्या मिली है जहां डिवाइडर टूटे थे, संकेतक बोर्ड नहीं लगे थे और वहां पर स्पीड को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी जिसकी वजह से दुर्घटनाएं हो रही थी। एसपी ने शीघ्र इनमें सुधार हेतु अधिकारियों केा निर्देशित किया है।


इनका कहना है-
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु बुधवार को ब्लैक स्पॉट चिंहित करने का प्रयास किया गया है। सारे प्वाइंटों का स्वत: निरीक्षण किया है और जो कमियां देखने में मिली है उनको सुधार हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।
-दिलीप कुमार सोनी, एसपी मऊगंज