Mauganj News: मऊगंज पुलिस ने बलात्कार के आरोपी मेहंदी हसन को गुजरात से दबोचा

किशोरी से किया था बलात्कार, दस हजार रुपए का था इनाम

 | 
Mauganj

मऊगंज। बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुजरात से पकड़ा है। आरोपी को पूछताछ हेतु पुलिस थाने ले आई जिससे घटना के बारे में सुरागरशी का प्रयास किया जा रहा है। तीन साल से वह फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित किया था। 


बताया गया है कि बलात्कार के एक आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी मेहंदी हसन पिता सलमुद्दीन खान 26 साल साकिन मुर्चा अटारी थाना मऊगंज ने वर्ष 2021 में एक किशोरी के साथ बलात्कार किया था। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था जहां उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी भागने में कामयाब हो गया। घर वाले किशोरी को  लेकर थाने आए और आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उसके विरुद्ध बलात्कार का प्रकरण कायम कर सरगर्मी से तलाश कर रही थी। 


बताया गया है कि आरोपी के गुजरात के सूरत में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर आनन-फानन में पुलिस टीम हरकत में आ गई। पुलिस टीम को गुजरात भेजा गया जिसने सूरत से आरोपी को दबोच लिया। उसको मऊगंज वापस पुलिस लेकर आई है। आरोपी वहां रहकर काम करता था और फरारी काट रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसको जेल दाखिल कर दिया गया।


इनका कहना है-
आरोपी पर बलात्कार का प्रकरण कायम था और वह घटना के उपरांत से ही फरार चल रहा था। आरोपी को पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद पकड़ा है। उस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा।
- साकेत प्रकाश पाण्डेय, डीआईजी रीवा जोन