Mauganj News: मऊगंज में बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों के साथ अभद्रता व गाली-गलौज

हनुमना थाने में लिखाई गई घटना की रिपोर्ट, पुलिस ने जांच में लिया

 | 
Mauganj

मऊगंज। बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं ने गाली-गलौज कर अभद्रता की। कर्मचारी बिल जमा नहीं करने पर उसका कनेक्शन काट रहे थे जिस पर आरोपी अपने घर वालों के साथ मिलकर भड़क गया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। कर्मचारी किसी तरह वहां से वापस लौट आए और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है। 


बताया गया है कि बिजली बिल वसूलने गए कर्मचारियों के साथ आरोपी ने विवाद किया है। हनुमना बिजली विभाग के कर्मचारी बकाया बिल जमा न करेन वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने गए थे। श्यामादेवी गुप्ता निवासी हनुमना का 1 लाख 39 हजार रुपए का बिल बकाया  था जिसकी वजह से कर्मचारी आज बिल वसूलने गए थे। बिल जमा नहीं करने वे कनेक्शन काटने लगे। इस पर आरोपी संतोष गुप्ता, ध्रुव गुप्ता वहां आ गए और बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ विवाद करने लगे।


बताया गया है आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और काफी देर तक हंगामा मचाया जिसकी वजह से कर्मचारी भयभीत रहे। हल्ला-गुहार सुनकर आसपास के लोग आए और बीच-बचाव किया। 


उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर घटना को जांच में लिया है। टीआई अनिल कांकड़े ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी कनेक्शन काटने गए थे जिनके साथ विवाद हुआ है। उन्होंने रिपोर्ट थाने में लिखवाई है।