Mauganj News: मऊगंज के रजिगवां, खैरा तथा गौरी में लगाए गए शिविर

खेती से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए दिया गया मार्गदर्शन

 | 
Mauganj
मऊगंज। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत मऊगंज जिले के ग्राम पंचायत खैरा, ग्राम पंचायत रजिगवां तथा ग्राम पंचायत गौरी में शिविर लगाए गए। इनमें कृषि वैज्ञानिक डॉ राजेश सिंह, डॉ एसएम कुर्मवंशी एसएडीओ यूसी हतागले, निकिता गुप्ता, मनु द्विवेदी तथा अन्य विभागों के अधिकारियों ने किसानों को उपयोगी जानकारी दी। शिविर में किसानों की खेती से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए मार्गदर्शन दिया गया।