Mauganj News: मऊगंज में 5 साल के बच्चे की महिला ने पत्थर मारकर की थी हत्या

हनुमान पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का किया पर्दाफाश, महिला गिरफ्तार

 | 
Mauganj

मऊगंज। विगत दिवस 5 साल के बच्चे की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले का सनसनी खेज खुलासा पुलिस ने किया है। महिला ने 5 साल के बच्चे की हत्या की थी। पुलिस ने घटनाकारित करने वाली महिला को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया है। उसको आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया। 


बताया गया है कि पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया है। लव साकेत पिता राम नारायण साकेत 5 साल निवासी ढाबा थाना हनुमान की गति दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। वह घर के पास स्नानागार में जख्मी हालत में पड़ा हुआ था। उसे लेकर घर वाले आनन-फानन में अस्पताल आये। डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया। 


उसकी मौत पर हत्या का आरोप लगाकर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मर्ग कायम कर पुलिस ने घटना को विवेचना में लिया है।


बताया गया है कि हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। घर वालों ने परिवार की महिला सुनयना साकेत पति हरीश साकेत 24 साल पर हत्या करने का संदेह जाहिर किया था।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया और थाने में लाकर उसे शक्ति से पूछतांछ की पहले तो महिला पुलिस को चकमा देने के लिए कहानियां बनती रही लेकिन बाद में मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार किया। 


घटना के दिन बच्चा बाथरूम के पास खेल रहा था तभी महिला उसे घर से कुछ दूर ले गई और पत्थर से उसपर हमला किया और जख्मी हालत में उसे बाथरूम के पास छोड़कर चली गई। काफी देर तक बच्चा वहीं पड़ा रहा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का प्रकरण पर किया है। उसको आज न्यायालय में में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया।


पारिवारिक रंजिश में महिला ने की थी हत्या
5 साल के बच्चे की हत्या करने वाली महिला के पास कोई बड़ा कारण नहीं था। कारण बस इतना था कि दोनों परिवारों के बीच पारिवारिक रंजिश चल रही थी। घरेलू विवाद के छोटे-छोटे झगड़ों में उसने इस 5 साल के अबोध बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। परिवार को गहरी चोट पहुंचाने के इरादे से उसने हत्या की लेकिन पुलिस की नजरों से नहीं बच पाई और पुलिस ने उसको पकड़ कर सलाखों के पीछे डाल दिया।


इनका कहना है-
एक बच्चे की संदिग्ध हालातों में मौत हुई थी जिसमें घर वालों ने हत्या का संदेह जताया था। मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया। संदेही महिला को पड़कर उससे पूछतांछ करने पर उसने घटना कार्य करना स्वीकार किया। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और घटना को जांच में लिया गया है।
-अनिल कांकड़े, टीआई हनुमान