तीसरी शादी करने वाली हैं राखी सावंत (Rakhi Sawant), दुल्हन के जोड़े में आईं नजर

राखी एक बार फिर दुल्हन के जोड़े में नजर आ रहीं हैं, लोगों ने कहा क्या तीसरी शादी करनी है
 | 
Rakhi

राखी सावंत हर दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। हाल ही में राखी काफी परेशान हैं। उनके जीवन में काफी दुख है। राखी के पति आदिल ने हाल ही में एक्ट्रेस को धोखा दिया है, जिसके बाद राखी ने आदिल के खिलाफ केस दर्ज करवाया। कुछ दिनों पहले राखी की माता का भी निधन हुआ था। हाल ही में राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस एक बार फिर से शादी के जोड़े में किसी के साथ नजर आ रही हैं।       

आदिल नहीं किसी और के साथ नजर आईं राखी 

बता दें राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राखी दुल्हन बनी नजर आ रही है।बता दें इस वीडियो में राखी आदिल नहीं किसी और के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी ने क्रीम और लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। उनके साथ एक शख्स क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहा है। राखी उस शख्स का हाथ पकड़ी नजर आ रही हैं। वही राखी इस वीडियो में बोल रही है कि एक बार शादी की है, अब दुबारा कभी नहीं करुंगी। मेरा एक ही दूल्हा है वो भी जेल में है। राखी दुल्हन की तरह अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो के लिए सजी हैं।        

दुल्हन यहाँ दूल्हा जेल में बोलीं राखी 

वही एक और वीडियो में राखी हंस रही है और बोल रही हैं कि दुल्हन यहां हैं और दुल्हा जेल में है। राखी बोल रही हैं कि इस वीडियो में हम लोगों को रुलाने वाले हैं। इस वीडियो में कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा राखी मस्त इंसान हैं। उम्मीद है कि हर कोई उनकी तरह मजबूत होगा। वही एक ने कहा अब कोई नया आएगा देख लेना पक्का। वही एक ने ट्रोल करते हुए कहा एक बार नहीं मैडम, रितेश को भूल गई क्या।