Gold Price: सोने के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, 10 ग्राम सोना पहली बार 61 हजार पर, चांदी भी तेज

सोने के भाव अभी और अधिक बढ़ने की उम्मीद

 | 
gold

सोने के दाम ने बुधवार को नया रिकॉर्ड बनाते हुए अपने अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में पहुंच गया। 10 ग्राम सोना के दाम बढ़कर 61 हजार रुपए तक पहुंच गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में सोना 1262 रुपए छलांग लगाते हुए महंगा होकर 60,977 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी के दाम भी 74 हजार के पार पहुंच गए हैं। 


जानकारी के अनुसार इससे पहले 31 मार्च को सोने ने अपना ऑलटाइम हाई बनाया था, तब ये 59,751 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं अगर चांदी के बात करें तो IBJA के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में चांदी 2,822 रुपए महंगी होकर 74,522 रुपए पर पहुंच गई है। ये इसका 31 महीने का हाई लेवल है। हालांकि मॉर्केट विशेषज्ञों का मानना है कि सोने दाम अभी और मंहगे हो सकते हैं।

65 हजार तक पहुंचेगा सोना
माना जा रहा है कि सोने दाम अभी नए उंचाई को छूने के लिए बेताब हैं यानी ऑल टाइम हाई लेवल जल्द ही चेंज होने वाला है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, सोने में 2020 से शुरू सुपर साइकिल अब भी जारी है। इस साल सोना 62,000 तक पहुंचने का अनुमान था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में ये 64,000 तक पहुंच सकता है। आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता कहते हैं कि शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 65 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।