क्या राजनीति से संन्यास लेंगी सोनिया गांधी, कॉंग्रेस के संविधान में हुए महत्वपूर्ण बदलाव

सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है
 | 
Sonia Gandhii

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से रिटायरमेंट का इशारा कर दिया। सोनिया ने शनिवार को अपने संबोधन में कहा भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी अब अंतिम पड़ाव पर है।

सोनिया ने पहली बार पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभालने से लेकर अब तक आए उतार-चढ़ाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- 1998 में जब मैं पहली बार पार्टी अध्यक्ष बनी तब से लेकर आज तक यानी पिछले 25 सालों में बहुत कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव भी रहा।


सोनिया गांधी ने साझा किए अपने अनुभव

अधिवेशन में संबोधन के दौरान सोनिया गांधी ने अब तक के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि  1998 में जब वो पहली बार अध्यक्ष बनी तब से कई सियासी उतार चढ़ाव देखें है। इसमें कुछ अच्छा और कुछ बुरा अनुभव शामिल है. 2004-2009 में पार्टी का परफॉर्मेंस हो या फिर मनमोहन सिंह को पीएम बनाने का फैसला काफी संतोषजनक रहा। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं का काफी सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा से उनकी पारी समाप्त हो सकती है। ये पार्टी के लिए अहम मोड़ है। 

Sonia Gandhi

खड़गे बोले- देश में नफरत का माहौल है

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का DNA गरीब विरोधी है। सोनिया गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी ने मुश्किल यात्रा को पूरा किया। देश और कांग्रेस के लिए ये चुनौती का वक्त है। राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के संविधान में बदलाव किया गया है। उनमें ये प्रमुख हैं....

. अनूसूचित जाति, आदिवासी, अल्पसंख्यकों और पिछड़ों के लिए AICC डेलीगेट्स और सभी पदों पर 50 फीसदी पद आरक्षित होंगे।

. 50 फीसदी पदों में 50 साल से कम के लोगों की भागीदारी होगी।

• 1 जनवरी 2025 से कांग्रेस में अब पेपर मेंबरशिप नहीं होगी, सिर्फ डिजिटल मेंबरशिप होगी।

• कांग्रेस के फार्म में थर्ड जेंडर की चर्चा होगी, अब फार्म में मां और पत्नी का नाम भी लिखा जाएगा।

• ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर जहां भी कांग्रेस के चुने हुए सदस्य हैं। वे सभी डेलीगेट्स होंगे।

• सदस्यतता से सशक्तिकरण की ओर अब 6 पीसीसी डेलिगेट्स मेंबर पर एक AICC मेंबर चुना जाएगा। अभी तक 8 पर चुना जाता था।

. AICC मेंबर की संख्या 1240 से बढ़कर 1653 हो जाएगी।