रीवा में सिंधी समाज के ब्राह्मण सोनू महाराज का निधन, शोक की लहर

महराज स्वामी काफी समय से बीमार थे व इंदौर में अपना इलाज करा रहे थे 
 | 
Maharaj

रीवा में सिंधी समाज के ब्राह्मण संतोष शर्मा (सोनू महराज जी) का आकस्मिक निधन शुक्रवार को तड़के उनके निज निवास घोघर रीवा में हो गया । सोनू महाराज के निधन से समूचे सिंधी समाज सहित शहर में शोक व्याप्त है। 

उल्लेखनीय है कि महराज स्वामी काफी समय से बीमार थे व इंदौर में अपना इलाज करा रहे थे और दो दिन पूर्व ही इंदौर से इलाज कराकर रीवा लौटे थे। जिनका अंतिम संस्कार कल 25 फरवरी दिन शनिवार को दोपहर 12 बजे मुक्तिधाम बन्दरिया में होगा।

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत ने श्री शर्मा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शर्मा परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इन्होंने भी व्यक्त किया शोक


शोक व्यक्त करने वाले अन्य पदाधिकारियों में हुकूमत राय होतवानी, संतूलाल आहूजा, चंदीराम केसवानी, सेंट्रल पंचायत के महासचिव शंकर सहानी,  पंजूमल रोहड़ा, सुदामा लाल सचदेव, किशनचंद्र खिलवानी, कैलाश कोटवानी, घनश्याम दास काकवानी, वासुदेव कुलचंदानी, लद्धारम ठारवानी, कन्हैयालाल मंगलानी, प्रकाशचंद्र शिवनानी, महेश ठारवानी, रामचंद्र आसनानी, रमेश कुंजवानी, अशोक राजऋषि, कमलेश सचदेव, अनिल बुधवानी, गुरमुख दास मोटवानी,  नेवंदराम आहूजा, नंदलाल कोटवानी, घनश्याम दास आहूजा, रमेश ठारवानी,  अशोक मंजानी, जयप्रकाश खेंमचंदानी, कैलाश आहूजा 'खट्टू', सुरेश निरंकारी, रमेश सोनेता, मेघराज वाधवानी,  मनीष सिंह मलूकानी, दिलीप आसनानी, वासुदेव ठारवानी, नरेश छुगानी, श्रीचंद्र कोटवानी, लक्ष्मण शिवनानी, शेखर सचदेव, नानकराम पंजवानी, गिरधारीलाल गंगवानी, गोपाल पुरी, किशोर वाधवानी, रवि ठारवानी, गोवर्धन दास प्रथ्वानी, राजेंद्र सासवानी, चंदीराम कोटवानी, जयपाल पुरी, करमचंद्र सुंदरानी, गोपीचंद ठारवानी, उत्तम कृष्णानी, साधूलाल माखीजा, किशोर चेलानी, प्रकाश मोटवानी, महेश आहूजा, गोपाल नागपाल, दिलीप ठारवानी,  कन्हैयालाल बहेत्रा, हरीश पंजवानी, प्रकाश तरानी, जगदीश मंघनानी, महेश कटारिया, पवन मंशानी, इंद्रलाल पुरस्वानी, बृजलाल ठारवानी, सूरज खुशलानी, राजकुमार चावला, दीपक दुर्गिया, सुमित मांजवानी, रमेश रामेजा, सचिन डूडानी,  खेमचंद लालवानी, वीरेंद्र चुंगवानी,अशोक रोहड़ा, महेश आसनानी, संजय माधवानी, रवि आहूजा, सुरेश पंजवानी पप्पन, विनोद पुरस्वानी, राम नारवानी, जयराम गंगवानी, राजेश बजाज, गिरीश कटारिया, गुलाब सहानी, अजय माधवानी, महेश हीरवानी, सुनील चेलवानी, दीपक वाधवानी, एवं  प्रमुख रूप से शामिल हैं ।