MP 53th District Mauganj : मऊगंज बना मध्य प्रदेश का 53 वां जिला,सीएम ने की घोषणा

MP 53th District Mauganj : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज को 53 वां जिला घोषित किया है, जानिए क्या होगा प्रशासनिक फेरबदल
 | 
ok

MP 53th District Mauganj : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की है। इसके बाद मध्यप्रदेश में 53 जिले हो जाएंगे। नए जिले में मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देवतालाब तहसील होंगी। सीएम ने कहा कि 15 अगस्त को नवनिर्मित मऊगंज के जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इसकी वकालत की थी। नया जिला बनने से लोगों में खुशी का माहौल है।

शनिवार को मऊगंज पहुंचे शिवराज ने कहा- विधायक चार साल से बुला रहे थे, अब आना ही पड़ा। इस अवसर पर उन्होंने संबल योजना के फायदे गिनाते हुए कहा कि हम जन्म से लेकर अंतिम विदाई तक के रुपए दे रहे हैं। CM ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तो कई योजनाओं को बंद कर दिया था। प्रदेश की बहनों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

ok

कार्यक्रम में सीएम शिवराज के साथ विधानसभा अध्यक्ष

सीएम ने 738 करोड़ रुपए के 34 कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इनमें से 73.56 करोड़ की लागत के 10 कार्य नए जिले में होंगे। उन्होंने राज्य स्तरीय समारोह में वर्चुअल माध्यम से संबल योजना के 27310 हितग्राहियों को 605 करोड़ रुपए की सहायता राशि सिंगल क्लिक से भेजी। कार्यक्रम की शुरुआत में धक्का-मुक्की होने पर मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाने की अपील करते की।          

कार्यक्रम में सीएम शिवराज के साथ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, खनिज संसाधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप​ सिंह, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य एवं मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी, सेमरिया, मनगवां, गुढ़ और सिरमौर विधायक सहित कई क्षेत्रीय नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम में श्रम मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं से गरीबों को फायदा मिल रहा है। संबल योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम बोले- आज से यहां के लोग मऊगंज जिला बोलेंगे। आज मऊगंज के लिए ऐतिहासिक दिन है।  

ok         

2018 में सीएम ने की थी घोषणा

रीवा संभाग में अब 5 जिले होंगे। अभी तक इस संभाग में 4 जिले रीवा, सतना, सीधी और सिंगरौली हैं, पांचवा जिला मऊगंज होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सन 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की थी। चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा ठंडे बस्ते में चली गई थी। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के जाने और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मऊगंज को जिला बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया था।

6 लाख होंगे कुल मतदाता

नए जिले की कुल जनसंख्या 6 लाख 16 हजार 645 होगी। इनमें 6 लाख मतदाता होंगे। चारों तहसीलों में 1070 गांव, 12 राजस्व सर्किल और 264 पटवारी हलके होंगे।