अखिलेश को खटक सकती हैं यह तस्वीरें, केंद्रीय मंत्री के साथ बैठीं सपा विधायक

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता बयानबाजी को लेकर पिछले कई दिनों से वायरल हो रहे हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी की एक विधायक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के मंच पर बैठी हुई हैं। यह विधायक कोई और नहीं बल्कि सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी हैं। समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक
 | 
अखिलेश को खटक सकती हैं यह तस्वीरें, केंद्रीय मंत्री के साथ बैठीं सपा विधायक

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता बयानबाजी को लेकर पिछले कई दिनों से वायरल हो रहे हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी की एक विधायक केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के मंच पर बैठी हुई हैं। यह विधायक कोई और नहीं बल्कि सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी हैं। समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक ट्विटर से तस्वीरों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। तस्वीरों ने उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल को बढ़ा दिया है।

एक मंच पर नजर आईं स्मृति ईरानी और सपा विधायक

अखिलेश को खटक सकती हैं यह तस्वीरें, केंद्रीय मंत्री के साथ बैठीं सपा विधायक

विधायक महाराजी देवी बीते दिनों अमेठी की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी साथ नजर आईं थीं। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सियासी हलचल तेज हो गई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तब अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने खिचड़ी भोज का आयोजन किया था। जिसमें अमेठी से सपा विधायक महाराजी देवी नजर आईं। जिसकी तस्वीरें समाजवादी पार्टी ने भी शेयर की हैं।

सपा ने तस्वीरें शेयर कर बीजेपी पर साधा निशाना :Samajwadi Party

सपा ने बीजेपी सांसद के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “BJP ने गायत्री प्रजापति को पहले तो खूब बदनाम किया गायत्री प्रजापति के बारे में ना जाने क्या क्या मंच से कहा गया। अब उन्हीं पिछड़े गायत्री प्रजापति की पत्नी को भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने मंच पर बिठा रही हैं क्योंकि जानती हैं बिना पिछड़े वोटों के चुनाव नहीं जीत सकती।”

बता दें कि महाराजी देवी 2022 में सपा के टिकट पर अमेठी से चुनाव जीत कर विधायक बनी हैं। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी संजय सिंह को करीब 10 वोटों के अंतर से हराया था। उनके पति गाजत्री प्रजापति इस सीट पर पहले विधायक थे। इस चुनाव में सपा ने उनकी पत्नी को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि गायत्री प्रजापति सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।