MP Twitter War: सिंधिया बोले- राजा साहब अहंकार त्यागें, दिग्विजय ने कहा- सीख देने के लिए धन्यवाद महाराज

चुनावी साल में कांग्रेस और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

 | 
jyotiraditya

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सिंधिया ने दिग्विजय सिंह का एक वीडियो शेयर करते हुए उन पर कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की बात कही। उन्होंने दिग्विजय सिंह को अहंकार त्यागने की सीख भी दे दी। दिग्विजय सिंह भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिये जवाब देते हुए सिंधिया को सीख के लिए धन्यवाद दे दिया।

दरअसल 24 मई को पूर्व और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बरहानपुर जिले के दौरे पर थे। यहा उन्होंने की बैठक ली। इसी बैठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कार्यकर्ता से उनकी बहस हो रही है। जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने उसे बाहर जाने का कह दिया। इस वाकये का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा उन पर हमलावर हो गई थी। सलूजा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि "यह कैसा कांग्रेस जोड़ो अभियान....?

दरअसल बुरहानपुर के इस वीडियो के सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिग्विजय सिंह पर हमलावर हो गए उन्होंने दिग्विजय सिंह को अहंकार त्यागने की नसीहत दे डाली सिंधिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अपनी पार्टी के ही नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ षड्यंत्र कारी तरीके से पेश आने व दुर्व्यवहार करने की दिग्विजय सिंह जी की पुरानी आदत रही है उन्हें लगता है कि सभी उनके इशारे पर रिमोट कंट्रोल की तरह काम करें राजा साहेब दिग्विजय जी अहंकार त्यागें लोगों को को अपनाना और सम्मान करना सीखें।