MP Politics: विजयवर्गीय के बिगड़े बोल- दिग्विजय सिंह व कमलनाथ को कहा बुढ़ऊ, कांग्रेस हमलावर

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा बोले- आप दिग्विजय सिंह की वजह से बचे हुए हो

 | 
kailsh

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर विवादित बयान दिया है जिसके बाद से कांग्रेस नेता हमलावर है। दरअसल कार्यसमिति की बैठक के दौरान विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को बुढ़ऊ कहकर संबोधित किया।

विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के बारे में क्या कहूं? कांग्रेस के दो जासूस बोलूं? बुढ़ऊ बोलूं क्या बोलूं? घूम रहे हैं... 75 75 साल की उम्र है वह जब चलते हैं... खाली उनकी उम्र देख लो आप कमलनाथ जी जब चले तो एक वीडियो निकाल लेना और शिवराज जी चले तो उसका वीडियो निकाल लेना स्पीड से पता चल जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी कितनी तेज है।

वहीं दूसरी ओर कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर कांग्रेस नेता तीखी टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह अपने बुजुर्गों नेताओं का अपमान किया लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को घर बैठा दिया। अब कांग्रेस के नेताओं को बुजुर्ग कहकर अपमानित कर रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय जी आप दिग्विजय सिंह की वजह से बचे हो नहीं तो पेंशन कार्ड में आपका पता नहीं लगता। जब आप महापौर बने थे तो इनकी बदौलत बने थे जब उन्होंने कहा था कि एमएलए भी महापौर बन सकता है।

वही विजय वर्गीय पर तंज कसते हुए पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि आप तो खुद मुख्यमंत्री की जासूसी कर रहे हो कि कैसे शिवराज को हटाया जाए। पूरा षड्यंत्र करते हो। दिग्विजय और कमलनाथ की जोड़ी राम लक्ष्मण की जोड़ी है।