Digvijay Singh Attacked BJP: रीवा पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा- प्रदेश में भाजपा के 3 गुट- शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, नाराज भाजपा

पत्रकार वार्ता में सीएम शिवराज को बताया झूठों का सरदार, बीजेपी पर साधा निशाना

 | 
rewa

आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अब कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही है कार्यकर्ताओं में जोश भरने एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पत्रकार वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी व शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।

सीएम को कहा- झूठों के सरदार
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछले दिनों देशभर में पंचायती राज दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी कृपा करके मुख्य आयोजन रीवा में रखा और इस मंच से पीएम मोदी ने चुने हुए जनप्रतिनिधियों से मन की बात नहीं की। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम शिवराज ने रीवा में कहा कि किसानों की आय दोगुनी हो चुकी है जबकि इस प्रदेश में एकमात्र किसान शिवराज सिंह चौहान को छोड़कर किसी की भी आए नहीं बढ़ी है। मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सीएम का परिवार अवैध रेत, फूलों की खेती आदि में लिप्त है। उन्होंने कहा कि दो झूठों के सरदार इस समय राज कर रहे हैं भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और एक बड़े सरदार दिल्ली में बैठते हैं।

rewa
एमपी में भाजपा के 3 गुट
वहीं मध्यप्रदेश भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस समय एमपी में तीन भाजपा चल रही है शिवराज भाजपा, महाराज भाजपा, नाराज भाजपा। शिवराज भाजपा के अंतर्गत वह लोग हैं जो पिछले 18 वर्षों से प्रदेश को लूट रहे हैं वही महाराज भाजपा के लोगों ने ढाई सालों में जमकर लूट मचाई जबकि असल भाजपाई पूरी इमानदारी से भाजपा का साथ देते रहे और उनकी कोई पूछ परख नहीं की गई।

बूथ मजबूती पर दे रहे जोर
कांग्रेस पार्टी की तैयारियों को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस बार हम बूथ को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं। प्रदेश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों में वोटर लिस्ट की जांच कर फर्जी मतदाताओं के नाम कटवा रहे हैं उन्होंने कहा कि एक बूथ में डेढ़ डेढ़ सौ तक फर्जी नाम जोड़े गए हैं यही कारण है कि जहां हमारी जीत 10000 वोटों से होनी चाहिए वह केवल 2000 वोटों से हुई जबकि कई जगह केवल फर्जी मतदान के चलते कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार हमारा चुनावी अभियान हवाई नहीं बल्कि जमीनी होगा।