AAP ने लगाए PM मोदी के खिलाफ पोस्टर्स, गुजरात पुलिस ने 8 को किया गिरफ्तार

अहमदाबाद में लगाए गए थे 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर

 | 
aap

आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चलाए जा रहे पोस्टर कैंपेन पर गुजरात पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पार्टीे 8 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से राजनीति गर्म हो गई है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे तानाशाही करार दी है। 


दरअसल आम आदमी पार्टी दिनों पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए देशभर के अलग-अलग राज्यों में मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर्स लगा रही है। इसी के खिलाफ गुजरात पुलिस ने अहमदाबाद में बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां आम आदमी पार्टी के पोस्टर कैंपेन शुरू होने के एक दिन बाद हुई हैं। वहीं अहमदाबाद पुलिस का कहना है कि पीएम मोदी के खिलाफ शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए थे। इसी मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से भड़के आम आदमी पाटीे्र्र के गुजरात राज्य प्रमुख इसुदान गढ़वी ने कहा कि जिन्हें गिरफ्तार किया गया, वो हमारे पार्टी वर्कर्स हैं। ये भाजपा की तानाशाही का नमूना है। मोदी हटाओ-देश बचाओ का पोस्टर लगाने वाले हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। यह भाजपा का डर नहीं तो और क्या है। भाजपा चाहे जितना जोर लगा ले, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लड़ते रहेंगे।

11 भाषाओं में शुरू किया पोस्टर कैंपेन

ऐसा नहीं है आम आदमी पार्टी ने केवल गुजरात में ही पोस्टर लगा रही है। बल्कि मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर देशभर की ११ भाषाओं में अलग-अलग राज्यों में लगाए जा रहे हैं। जिनमें अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू के अलावा गुजराती, पंजाबी, तेलुगु, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी भाषा में भी ये कैंपेन चलाया जा रहा है।