Iqbal Singh Bais will be the Chief Secretary!: विधानसभा चुनाव तक इकबाल सिंह बैस रहेंगे मुख्य सचिव, फिर बढ़ाया जा सकता है कार्यकाल

उनके बैच 1985 के सभी अधिकारी हो चुके हैं सेवानिवृत्त

 | 
iqbal singh

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ने की संभावना है। नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए सेवा अवधि छह माह बढ़ाने पर लगभग सभी स्तर पर सहमति है। अब केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी है यह 31 मई से पहले भेजा जाएगा, क्योंकि 31 मई को उनकी सेवावृद्धि की अवधि समाप्त हो रही है।


 बता दें कि नवंबर 2022 में बैंस की अर्धवार्षिकी आयु पूरी हो चुकी है। सेवानिवृत्ति के दिन ही उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दी गई थी। उनके बैच 1985 के सभी अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से सरकार की योजनाओं को मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस क्रियान्वित करा रहे हैं, उससे उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दिए जाने की पूरी संभावना है मुख्यमंत्री के साथ उनका तालमेल भी अच्छा है। पिछले माह कुछ कलेक्टरों के स्थानांतरण किए गए तो उसमें मुख्य सचिव की पसंद को महत्व दिया गया।

बैंस को सेवा वृद्धि देने से पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1989 बैच के अधिकारी अनुराग जैन को मुख्य सचिव पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था पर केंद्र सरकार उन्हें छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। अब उन्हें केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव बनाया गया है और चुनावी वर्ष में सरकार कोई प्रयोग भी नहीं करना चाहती है।

यही कारण है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य सचिव को छह माह की सेवा वृद्धि और दिलवा सकते हैं उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को भी सेवा वृद्धि दी गई थी।