बड़ी खबर: अब आशीष सिंह होंगे भोपाल कलेक्टर, कौशलेंद्र विक्रम सिंह संभालेंगे पर्यटन विकास निगम

अविनाश लवानिया के प्रभार में भी किया गया बदलाव, अब एस विश्वनाथन संभालेंगे मध्य प्रदेश जल निगम
 | 
Ashish Singh IAS

मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी आशीष सिंह को भोपाल का कलेक्टर बना दिया है। ज्ञात हो कि विगत 3 अप्रैल को जारी आदेश में कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का कलेक्टर पदस्थ किया गया था, लेकिन अभी इस आदेश में संशोधन करते हुए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।

T List

बता दें कि आशीष सिंह वर्तमान में मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसी प्रकार भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। उन्हें अब एमपी जल निगम के एमडी के स्थान पर आशीष सिंह की जगह प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2008 बैच के अधिकारी एस विश्वनाथन प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल को अब प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश जल निगम बनाया गया है।

ज्ञात हो कि आशीष सिंह इससे पहले उज्जैन कलेक्टर रहे हैं और उनका वहां बहुत ही शानदार कार्यकाल रहा है। Ashish Singh IAS उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के निवासी हैं। वह अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में सहभागिता भी निभा चुके हैं।